Rajouri Vidhan Sabha Election Result 2024: राजौरी (ST) विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस की ओर से इफ्तिकार अहमद ने बीजेपी ने विबोध कुमार को 1400 मतों से हराया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तहत तीन चरणों में मतदान हुआ था। 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था, 25 सितंबर को दूसरे चरण और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्तूबर को हुआ था।
कांटे की टक्कर
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राजौरी में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के इफ्तिखार अहमद को 28923 वोट मिले। भाजपा के विबोध कुमार को 27519 वोट मिले। दोनों के बीच 1404 मतों का अंतर रहा। 8 में 7 प्रत्याशियों को 4000 से कम वोट मिला। 4 को 1000 से भी कम वोट मिले। पीडीपी के तसददुक हुसैन को 787 वोट मिले
LIVE: J&K Election Result Constituency Wise
राजौरी (ST) विधानसभा सीट के नतीजे
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024 रजौरी सीट | | |
उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट |
इफ्तिखार अहमद | Congress | 28923 |
विबोध कुमार | BJP | 27519 |
तसददुक हुसैन | JKPDP | 787 |
राजौरी (ST) के बारे में
राजौरी विधानसभा में आखिरी चुनाव 2014 में हुए थे। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार कमर हुसैन ने इस सीट से जीत दर्ज की थी और और विधायक बने थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चौधरी तालिब हुसैन को हराया था। कमर हुसैन को कुल 26954 वोट मिले थे जबकि तालिब हुसैन 24464 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और वे 2490 वोटों से हार गए थे। कांग्रेस के शबीर अहमद खान 24296 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
इस बार भी रजौरी विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा बीजेपी, कांग्रेस और PDP ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। PDP की ओर से तसददुक हुसैन को उम्मीदवार बनाया गया था, वहीं विबोध कुमार को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया था और इफ़्तेकार अहमद कांग्रेस के उम्मीदवार थे।