नगर निकाय चुनाव में अपनी बढ़त को कायम रखते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस 49 में से 35 निकायों में अपना अध्यक्ष यानी बोर्ड बनाने में सफल रही है। राज्य में 49 निकायों में बोर्ड अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव हुआ।
राजस्थान के 46 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव (Chairman Election) हो रहा है। मंगलवार (26 नवंबर) को सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और 2 बजे तक चलेगी। Alwar में एक कांग्रेसी पार्षद Hidden Camera के साथ वोट डालने पहुंचे, वहीं बीजेपी पार्षद से भी तीन लाख रुपए बरामद किए जाने की खबर आई है।
Rajasthan Election Result- भिवाड़ी में कांग्रेस के शीशराम गुर्जर सभापति चुने गए। जिले के थानागाजी और भिवाड़ी दोनों में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा। अलवर जिले में स्थित थानागाजी नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद के लिए चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला था। कांग्रेस से लड़े चौथमल सैनी और बीजेपी प्रत्याशी अपने भतीजे बाबूलाल सैनी को हरा दिया। जैसलमेर में निर्दलीय हरिवल्लभ कल्ला ने बाजी मार ली है। उन्हें 19 वोटों के साथ सभापति चुना गया। उन्होंने कांग्रेस के कमलेश छंगाणी (13 वोट) और बीजेपी के विक्रमसिंह को (12 वोट) को हरा दिया। वे पूर्व कांग्रेसी विधायक के भतीजे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के 49 निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद) में 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसका परिणाम 19 नवंबर को घोषित हुआ था। इसके बाद से ही निकाय चुनाव में भी होटल पॉलिटिक्स तेज हो गई। 49 में से महज 3 निकायों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इनमें भरतपुर की रुपवास, चितौड़गढ़ की निंबाहेड़ा और नागौर की मकराणा सीट पर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए। बची हुई 46 में से 36 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है, जबकि 10 निकायों में निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। इन सीटों पर कुल 103 उम्मीदवार मैदान में हैं।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 49 नगर निकायों में से 35 नगर निकायों में कांग्रेस प्रत्याशियों के अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इसे जनता का कांग्रेस के प्रति प्रगाढ़ हुए विश्वास के फलस्वरूप मिले आशीर्वाद का परिचायक बताया है।
Alwar में एक कांग्रेसी पार्षद Hidden Camera के साथ वोट डालने पहुंचे, वहीं बीजेपी पार्षद से भी तीन लाख रुपए बरामद किए जाने की खबर आई है।
जैसलमेर में निर्दलीय हरिवल्लभ कल्ला ने बाजी मार ली है। उन्हें 19 वोटों के साथ सभापति चुना गया। उन्होंने कांग्रेस के कमलेश छंगाणी (13 वोट) और बीजेपी के विक्रमसिंह को (12 वोट) को हरा दिया। वे पूर्व कांग्रेसी विधायक के भतीजे हैं।
अलवर जिले में स्थित थानागाजी नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद के लिए चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला है। यहां कांग्रेस से चौथमल सैनी और बीजेपी से उनके भतीजे बाबूलाल सैनी आमने-सामने हैं।
चूरू में कांग्रेस की पायल बालान का नगर परिषद चेयरमैन लगभग तय माना जा रहा है। हनुमानगढ़ नगर परिषद बोर्ड में भी कांग्रेस के पास बहुमत है।
Rajasthan Local Body Election: 49 में से महज 3 निकायों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। इनमें भरतपुर की रुपवास, चितौड़गढ़ की निंबाहेड़ा और नागौर की मकराणा सीट पर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
राजस्थान के 49 निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद) में 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसका परिणाम 19 नवंबर को घोषित हुआ था। इसके बाद से ही निकाय चुनाव में भी होटल पॉलिटिक्स तेज हो गई।
राजस्थान के 46 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव (Chairman Election) हो रहा है। मंगलवार (26 नवंबर) को सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और 2 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतगणना (Vote Counting) भी होगी और नतीजे (Rajasthan Election Result) घोषित किए जाएंगे।