दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर में करीब तीन बजे मौसम के मिजाज ने करवट बदली और बारिश होने लगी। जून के महीने में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ने की वजह से दिल्ली वाले भीषण गर्मी से परेशान थे।

IMD ने जताई थी बारिश की संभावना- भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताय था।

कहां-कहा बारिश का अनुमान- IMD ने राजधानी नई दिल्ली के विवेक विवार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग,लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंज कुंज, हौसखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर में बारिश का अनुमान जताया है।

इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम और मानेसर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी के जंगीराबाद, अनुपशहर, शिकारपुर, अलीगढ़, इगलास में भी बारिश का अनुमान जताया गया है।