रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेल बजट 2016 पेश करते हुए चार तरह की नई ट्रेनों का एलान किया। ये ट्रेनें हैं-हमसफर, अंत्योदय, तेजस और उदय।
हमसफर एक्सप्रेस: इसके सभी डिब्बे थर्ड एसी के होंगे। इसमें सफर के दौरान यात्रियों को खाना भी दिया जाएगा।
अंत्योदय एक्सप्रेस: ये ट्रेन आम आदमियों के लिए होगी। इसमें केवल सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बे होंगे। ट्रेन लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी। यह सुपर फास्ट ट्रेन होगी।
तेजस: यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी। इनकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसे भारतीय रेलवे के भविष्य का मॉडल बताया जा रहा है। इसमें मनोरंजन, स्थानीय भोजन, वाई फाई जैसी सुविधाएं होंगी।
उदय: ये एसी डबल डेकर ट्रेन होंगी, जो रात में चलेंगी। इसमें सोने की व्यवस्था होगी। ये सबसे व्यस्त मार्गों पर चलाई जाएंगी। इसका पूरा नाम उत्कृष्ट डबल डेकर एयरकंडीशंड यात्री एक्सप्रेस। इसके जरिए चालीस प्रतिशत यात्री क्षमता बढ़ाने की योजना
है।
READ ALSO:
RAIL BUDGET 2016: सुरेश प्रभु ने किराया नहीं बढ़ाया, यात्रियों को देंगे ये नई ट्रेनें और सुविधाएं
इन चार ट्रेनों के अलावा ट्रेनों से जुड़े ये कुछ नए एलान किए गए।
>तीर्थ स्थानों के लिए आशा सर्किट ट्रेनें चलेंगी। इसके तहत अजमेर, बिहार शरीफ, मथुरा, वाराणसी, हरिद्वार, तिरुपति, द्वारका, गया और चेन्गनूर स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
>दिल्ली में रिंग रेल सर्विस का विस्तार किया जाएगा। इसमें 21 स्टेशन बनाए जाएंगे।
>अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद में सब अर्बन ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा।
मुंबई में एलिवेटेड ट्रेन चलेगी। कोलकाता में मेट्रो रेल के 100 किमी का विस्तार किया जाएगा।