कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हालही में संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर तो चर्चा करते हुए दिखे, लेकिन जब उनसे यूपी चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे राज्य नेताओं पर टाल दिया। राहुल संसद में कुछ पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर तो काफी लंबी बातचीत की। साथ ही उन्होंने ट्रंप की हार और जीत से भारत पर पड़ने वाले असर पर भी चर्चा की। लेकिन वहां मौजूद पत्रकार राहुल गांधी से यूपी और पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में बात करना चाहते थे। जब उनसे इस बारे में सवाल पूछे गए तो वे इन सवालों को टालते हुए नजर आए। राहुल ने कहा कि इन सवालों के बारे में राज्य के नेताओं से पूछा जाए।
बता दें, साल 2017 में यूपी और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस चुनाव में बाकी पार्टियों को कड़ी टक्कर देने के लिए मजबूत रणनीतिया बनाई हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के लिए रणनीतियां बनाने वाले प्रशांत किशोर इस बार कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं। प्रशांत किशोर को कांग्रेस के लिए यूपी में रणनीतियां बनाने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार चुना है। इसके साथ ही राज बब्बर को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
यूपी के साथ ही कांग्रेस पंजाब में भी मजबूत रणनीतियां बना रही हैं। पंजाब में कांग्रेस को अकाली दल और भाजपा के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी भी कड़ी चुनौती देगी। पंजाब में कांग्रेस के लिए जीत की डगर मुश्किल लग रही है। ऐसे में पंजाब में कांग्रेस को मजबूत रणनीतियों के साथ ही मजबूत चेहरों पर दाव खेलना होगा। कांग्रेस यूपी और पंजाब चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस मौजूदा केंद्र सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था।
Read Also: राहुल गांधी को मंच की जगह मिला रैंप, कुर्सी उठाई, सेल्फी खिंचवाई, CM अखिलेश को बताया ‘ठीक लड़का’
Read Also: महंगाई पर संसद में बोले राहुल गांधी, ‘अरहर मोदी’ के जरिए साधा पीएम पर निशाना