कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जो अकसर किसान के हित में बोलते नज़र आते हैं उनके ही कारण किसान की खड़ी फसल को काट दिया गया।
दरअसल, कर्नाटक में होने वाली राहुल गांधी की एक रैली के लिए 4 एकड़ खड़ी फसल को काट देने का मामला सामने आया है। इस खबर का मीडिया में यूं छा जाने से कांग्रेस नेता इस पर सफाई दे रहे हैं।
हालांकि राहुल गांधी का अब तक इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
कर्नाटक के रानीबेन्नूर में ये रैली होनी है। इस पर विरोध जताते हुए इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कर्नाटक के एक गरीब किसान को अपनी बेशकीमती फसल का नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि राहुल गांधी की रैली के लिए एक स्टेज बनाया जाना था जहां वे आएंगे और चले जाएंगे।