बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के दो राजपूत नेता आमने-सामने आ गए हैं। पार्टी की नई नीतियों को लेकर आरजेडी के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपना दर्द बयां किया है। उनका कहना है कि वह अपनी ही पार्टी में मुख्य अतिथि हो गए हैं। पार्टी के नेता का कहना है कि पार्टी में लोग घटते जा रहे हैं और पार्टी के कानून बढ़ते जा रहे हैं।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह का नाम बिना लिए हुए निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर राय कायम करने से पहले लोगों से भी जानकारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धन घटल जाय और हुकूमत बढ़ल जाए… पार्टी से लोग घट रहे हैं और कानून बढ़ रहे हैं।
इससे पहले भी रघुवंश प्रसाद सिंह जगदानंद सिंह पर निशाना साध चुके हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह ने जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि आरजेडी दफ्तर का हाल डीएम ऑफिस से भी खराब हो गया है। राजनीति में मिलिट्री शासन नहीं चलता।
बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने इससे पहले नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने बिहार में आयोजित मानव श्रृंखला को लेकर निशाना साधा था।रघुवंश प्रसाद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए मानव श्रृंखला को ढकोसला करार दिया था।
[bc_video video_id=”5833314341001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]