भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के झारखंड का पहला गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया जब उन्हें आज भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा के पर्यवेक्षक जे पी नड्डा ने कहा कि दास के नाम का प्रस्ताव सरयू राय और सी पी सिंह ने किया और पार्टी के अन्य नेताओं ने इसका समर्थन किया। सरयू राय का नाम भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में चल रहा था।

रघुवर दास राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Raghubar Das, Jharkhand CM, Chief Minister Raghubar Das, BJP, Amit Shah
अमित शाह की पसंद रघुवर दास 29 दिसंबर को शपथ लेंगे (फोटो: भाषा)

 

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दास प्रदेश में भाजपा-आजसू सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गौरतलब है कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा-आजसू गठबंधन ने 81 में से 42 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है।