मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री आरआर पाटिल ने अपनी जुबान फिसलने के बाद माफी मांग ली है।

एमएनएस उम्मीदवार सुधाकर खाड़े पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर आर आर पाटिल ने यह बयान दिया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव के बाद रेप करना चाहिए था।

सूत्रों की मानें तो, आर आर  पाटिल से जब इस संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि यह बात उन्होंने मजाक में कही थी।

 

इस बयान के बाद उठे विवाद के बाद पाटिल ने कहा कि उन्होंने महिलाओं का अपमान करने के इरादे से ऎसा नहीं कहा था, लेकिन यदि इससे किसी के भी दिल को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।