Bhagwant Mann Hospitalised: पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान की तबीयत बिगड़ आज अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य की पल-पल की मॉनीटरिंग कर रही है। दो दिन से वे बीमार थे और सुधार न होने के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर्स की सलाह पर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए। सीएम भगवंत मान दवाइयां लेकर घर पर ही रेस्ट कर रहे थे लेकिन उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ता-घटता गया और उनकी सेहत में दवाइयों से खास सुधार नहीं देखा जा रहा था, इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
तबीयत खराब होने की वजह से कैंसिल हुई कैबिनेट मीटिंग
बता दें कि पंजाब में बाढ़ के चलते ग्रामीण इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इसके चलते राहत बचाव को लेकर आज कैबिनेट मीटिंग होने वाली थी। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के बीमार पड़ने की वजह से ही स्थगित कर दी गई।
/ पंजाब में बाढ़ का इतिहास: 1955 से लेकर 2025 तक, अब तक कितनी हुई तबाही?
भगवंत मान को क्या है दिक्कत?
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी कुछ समस्याएं है। उनकी तबीयत का हालचाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके आधिकारिक आवास पर जाकर लिया था। वे गुरुवार को अपने घर पर ही थे लेकिन तबीयत नहीं सुधरी तो शुक्रवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केजरीवाल के साथ करने वाले थे दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में बाढ़ की त्रासदी के बीच बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे। उनका सीएम भगवंत मान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम था, लेकिन जब सीएम मान की तबीयत बिगड़ गई तो केजरीवाल अकेले ही कपूरथा के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने चले गए।
यह भी पढ़ें: पंजाब में बाढ़ लाखों घर तबाह, अरविंद केजरीवाल ने लिया जायजा, जानें क्या बोले?