पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सोमवार को राजनिवास में शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है। इसमें 5 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। चार मंत्रियों ने सोमवार को ही मंत्रिपरिषद से अपना इस्तीफा दिया था। जिन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया उनमें बलकौर सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और अनमोल गगन शामिल हैं। बता दें कि पिछले दिनों आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर सहमति बनी थी।

शाम 5 बजे होगा शपथग्रहण

कैबिनेट विस्तार को लेकर सोमवार को शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी में कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि कलकौर सिंह का हाल ही में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। वहीं अनमोल गगन न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर निशाने पर थे।

इन चेहरों को किया जा सकता है कैबिनेट में शामिल

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। जिन चेहरों को लेकर चर्चा की जा रही है उनमें सबसे पहला नाम हरदीप सिंह मुंडियान का नाम है। वह साहनेवाल से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस के विक्रम सिंह बाजवा को हराया था। दूसरी नाम मोहिंदर भगत का है। उन्होंने जालंधर पश्चिम सीट पर उपचुनाव जीता। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल को हराया था। वहीं तीसरा नाम तरुणप्रीत एस का है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के गुरकीरत सिंह कोटली को हराया था। इसके अलावा बरिंदर गोयल का नाम भी आगे चल रहा है।