कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उस नामांकन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दूर खड़े एक दरवाजे से झांक रहे हैं। उस वीडियो को शेयर कर बीजेपी ने दावा कर दिया है कि खड़गे का अपमान किया गया है और सारा सम्मान सिर्फ कांग्रेस के एक परिवार को मिला है।

आज की ताजा खबर

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर वो वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह देखकर बड़ा बुरा लगता है कि एक इतने सीनियर नेता के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है। बात चाहे AICC के अध्यक्ष की हो या फिर PCC के, परिवार को क्या इस तरह से किसी को अपमानित करना अच्छा लगता है, उन्हें क्या सिर्फ एक रबर स्टांप की तरह इस्तेमाल करना है।

राहुल गांधी की विरासत को कितना आगे बढ़ा पाएंगी प्रियंका?

अब कांग्रेस की तरफ से इस वायरल वीडियो के बारे में कुछ नहीं कहा गया है, खड़गे ने भी सामने से आकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पर अपने ही सीनियर नेता के अपमान के आरोप लगे हैं। कई नेताओं के साथ ऐसा हुआ है और उस वजह से पार्टी विवादों में भी फंसी है। यह अलग बात है कि प्रियंका गांधी के नॉमिनेशन को लेकर एक दावा यह भी है कि थोड़ी देर के लिए खड़गे भी उनके साथ ही खड़े थे, लेकिन बाद में वे बाहर चले गए।

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वायनाड सीट को छोड़ दिया था। उसके बाद ही वहां पर उपचुनाव का ऐलान हुआ और अब प्रियंका गांधी ने अपनी दावेदारी पेश की है। कांग्रेस को पूरी उम्मीद है कि प्रियंका के जरिए पार्टी दक्षिण भारत को साधने में सफल हो जाएगी और उससे उत्तर-दक्षिण का बैंलेंस भी बरकरार रहेगा।

t