नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रम कानूनों में सुधार लाने के लिए आज ‘श्रमेव जयते’ योजना की शुरुआत की।
इस मौके पर कर्मचारियों के लिए ‘श्रम सुविधा’ पोर्टल और एक नई ‘लेबर इंस्पेक्शन स्कीम’ को भी लॉन्च किया गया। जिस पोर्टल की शुरुआत की गई है, उस पर श्रम से जुड़े सभी कानूनों की जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय श्रम मंत्रालय की तरफ से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किया गया था कि वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव देखें।