कोरोना के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच भाजपा नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थी और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। माहेश्वरी के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास किए। पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर लिखा “किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। राजस्थान सरकार में सांसद, विधायक या कैबिनेट मंत्री के रूप में रहते हुए उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर लाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति: पीएम मोदी”
किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया है। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा, ‘बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
Prime Minister Narendra Modi condoles the demise of BJP leader and MLA from Rajasthan’s Rajsamand, Kiran Maheshwari.
“She made numerous efforts to work towards the progress of the state and empower the poor as well as marginalised,” tweets PM Modi. https://t.co/bo2ue1Z39i pic.twitter.com/QGDXBS3coy
— ANI (@ANI) November 30, 2020
एक अन्य ट्वीट करते हुए बिरला ने लिखा “किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लंबे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।”
बीजेपी विधायक की मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा ,’भाजपा नेता और राजसमंद के विधायक किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से की सूचना से दुखी हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’
माहेश्वरी नगर निगम चुनाव के दौरान कोटा में कोरोना की चपेट में आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए उनके पार्थिव शरीर को आज उदयपुर लाया जाएगा। किरण माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का भी पद संभाला है। वह बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुकी थीं।
