प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पीएम मोदी इथियोपियाई संसद पहुंचें, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया और संसद को संबोधित किया। मंगलवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अभी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में, प्राचीन ज्ञान व आधुनिक आकांक्षाओं वाले राष्ट्र में आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आगे कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वदें मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान दोनों ही हमारी मातृभूमि को संबोधित करते हैं। ये हमें अपनी संस्कृति और सुंदरता पर गर्व करना सीखाते हैं और अपने धरती की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
प्वाइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
- उन्होंने आगे कहा कि मेरी सरकार के 11 वर्षों के दौरान, भारत और अफ्रीका के बीच संबंध कई गुना बढ़ गए हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्राचीन ज्ञान और आधुनिक महत्वाकांक्षाओं के बीच संतुलन ही इथियोपिया की असली ताकत है।
- पीएम ने कहा भारत और इथियोपिया के बीच न केवल जलवायु पर बल्कि विचारों के मामले में भी समानता है।
- पीएम मोदी ने कहा जब देश का पहिया जनता के साथ सामंजस्य में घूमता है, तो प्रगति का पहिया आशा व उद्देश्य के साथ आगे बढ़ता है।
- पीएम ने ससंद में कहा कि आज, भारतीय कंपनियां इथियोपिया में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक हैं।
- उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के रूप में भारत और इथियोपिया के पास एक दूसरे से सीखने और एक-दूसरे को देने के लिए बहुत कुछ है।
- पीएम बोले कि यदि विश्व की व्यवस्थाएं अतीत में ही अटकी रहेंगी तो वह आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि हमारी परिकल्पना एक ऐसे विश्व की है जहां वैश्विक दक्षिण किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी के लिए विद्रोह करे।
यह भी पढ़ें: इथियोपिया में गूंजा वंदे मातरम, पीएम मोदी ने बजाई तालिया, देखें VIDEO
