राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के तौर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। मुर्मू की जीत पर देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से जश्न का इंतजाम किया गया है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं वहीं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नए राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे हैं।
चौथे और आखिरी राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत का अंतर और बढ़ गया। राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई थी जिसमें कुल मिलाकर 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 वोट अमान्य पाये गए थे। कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले थे। द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटों की कुल वैल्यू 676803 थी। वहीं यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले जिनकी कुल वैल्यू 380177 रही।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। इसमें सबसे पहले सांसदों के मतों को गिना जा रहा है। बाद में इसमें अन्य वोटों को शामिल किया जाएगा। वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। इसके लिए गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।
इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।
द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में मतगणना हो रही है और शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सभी राज्यों से दिल्ली मंगाया गया था। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।
क्या बोले द्रौपदी मुर्मू के भाई: एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा कि हमारे गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होगी।” मतगणना से पहले ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया।
राष्ट्रपति चुनाव में अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति के पद पर बैठेंगी। बता दें कि 34 दलों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समर्थन देने की घोषणा की है तो वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने समर्थन की घोषणा की।
मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली भाजपा ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाला विजेता नहीं बल्कि एक निश्चित कोटे से अधिक वोट पाने वाला होता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए डाले गए वोटों को जोड़कर, दो से विभाजित करके और उसमें ‘1’ जोड़कर कोटा निर्धारित किया जाता है। इस वैल्यू से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।
Presidential Election Result 2022, President Election Vote Counting Updates: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना, यहां पढ़ें हाईलाइट्स
राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को 64 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि यशवंत सिन्हा को 36 प्रतिशत वोट मिले। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, पीसी मोदी ने दिल्ली में उनके आवास पर निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रमाण पत्र सौंपा।
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में विजयी हुई हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है। मैं उन्हें राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।
आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखे जाने वाला दिन है। मैं द्रौपदी मुर्मू को हृदय की गहराइयों से बधाई देना चाहता हूं। PM नरेंद्र मोदी ने आज हमारे जनजातीय समाज को और देश के लोगों को गौरवान्वित किया है
शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद।
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किया गया।
भारत के मा. राष्ट्रपति पद हेतु NDA की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को विराट और ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई। आपकी विजय 'नए भारत' के सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी स्वरूप के प्रति अपार जन-विश्वास और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' भाव की जीवंत तस्वीर है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का 15 वें राष्ट्रपति के रूप में चुनाव एक प्रामाणिक और समावेशी भारत का उदाहरण है।"
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने द्रौपदी मुर्मू को भारत की राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि नेपाल और भारत के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंध आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को देखेंगे।"
द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने रायरंगपुर से उनकी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, मेरी दीदी आदिवासी क्षेत्र से जाकर राष्ट्रपति बन गईं। उन्होंने बचपन से ही बहुत संघर्ष किया है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। यहां लोग बहुत खुश हैं। मैं परसो उनसे मिलने जाऊंगा'
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की। NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई: PM मोदी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर NDA की द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू को नए राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पहुंचकर देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया, 'मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। भारत को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।'
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के करीब पहुंचते ही दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न में भारी भीड़ जमा हो गई।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'द्रौपदी मुर्मू भारी अंतर से राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रही हैं इसी के साथ भारत को देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिलने जा रही है भारत के लिए ये ऐतिहासिक क्षण होगा।'
राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में द्रौपदी मुर्मू लगातार जीत की ओर अग्रसर हैं। इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी भी कर ली है। बीजेपी ने जश्न के लिए ऐसे एक लाख 35 हजार गांवों को चुना है जहां पर आदिवासी आबादी ज्यादा है। बीजेपी ने उन इलाकों के सांसदों को ये काम सौंपा है कि वो जन-जन तक ये बात पहुंचाएं कि मोदी सरकार आदिवासी चेहरे को देश के शीर्ष पद पर पहुंचाया है।
एक ओर राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू लगातार आगे निकलती जा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके घर पर जश्न का माहौल बन गया है। पहले अनिल बलूनी और धर्मेंद्र प्रधान उनके घर पहुंचे थे अब गजेंद्र सिंह शेखावत भी द्रौपदी मुर्मू के घर पर पहुंचे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के बाद नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की गिनती जारी है। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को साढे़ पांच बजे मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फेयरवेल डिनर देंगे। ये डिनर दिल्ली के अशोका होटल में होगा।
राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती के पहले राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती की गई जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। आपको बता दें कि इन 540 वोटों की वैल्यू 3,78,000 है। वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं इनकी वैल्यू 1,45,600 है। जबकि इस दौरान 15 वोट इनवैलिड पाए गए। आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कुल मिलाकर 780 सासंदों के वोट हैं। इस चुनाव में 13 सांसद और 34 विधायक वोट नहीं कर पाए थे। कुल 4796 वोटों में से 4754 सदस्यों ने मतदान किया था।
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें सांसदों के वोटों की गिनती की गई है। अब इसके बाद दूसरे राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी। दूसरे चरण में 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी, और फिर इसके बाद इस चरण के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। वहीं राज्यों में अल्फाबेट क्रम में वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद अगले चरण के लिए 10 राज्यों के विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच ओडिशा में द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में लोग ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं।
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आज आने हैं। इसके लिए मतगणना हो रही है। हालांकि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न का दौर चल रहा है। बता दें कि मुर्मू के गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।
इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में सबसे पहले सांसदों के वोट गिने जा रहे हैं। इसके बाद अन्य वोटों को इसमें शामिल किया जाएगा।
द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होगी।"
बता दें कि आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। इसके लिए वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी। बता दें कि इस चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू अपना उम्मीदवार बनाया तो वहीं विपक्ष ने संयुक्त रूप से यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। नतीजों में आज का जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की जगह लेगा। गौरतलब है कि आगामी 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।