राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने भारतीय राजनीति के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के तौर पर अपना नाम दर्ज करवा लिया है। मुर्मू की जीत पर देश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में केंद्र सरकार की ओर से जश्न का इंतजाम किया गया है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं वहीं उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी नए राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे हैं।

चौथे और आखिरी राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत का अंतर और बढ़ गया। राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई थी जिसमें कुल मिलाकर 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 वोट अमान्य पाये गए थे। कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले थे। द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटों की कुल वैल्यू 676803 थी। वहीं यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले जिनकी कुल वैल्यू 380177 रही।

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। इसमें सबसे पहले सांसदों के मतों को गिना जा रहा है। बाद में इसमें अन्य वोटों को शामिल किया जाएगा। वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। इसके लिए गांव में 20 हजार लड्डू भी बनाए गए हैं।

इस बार राष्ट्रपति चुनाव में 98.91% वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 12 राज्यों में 100 फीसद मतदान हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं।

द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। संसद भवन के कमरा नंबर 63 में मतगणना हो रही है और शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है। मतदान के बाद बैलेट बॉक्स को सभी राज्यों से दिल्ली मंगाया गया था। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

क्या बोले द्रौपदी मुर्मू के भाई: एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा कि हमारे गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।

वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होने से न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति होगी।” मतगणना से पहले ही एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान गांव के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया।

राष्ट्रपति चुनाव में अगर द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला होंगी जो राष्ट्रपति के पद पर बैठेंगी। बता दें कि 34 दलों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समर्थन देने की घोषणा की है तो वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने समर्थन की घोषणा की।

मुर्मू की जीत के बाद दिल्ली भाजपा ने पार्टी मुख्यालय से राजपथ तक रोड शो की योजना बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाला विजेता नहीं बल्कि एक निश्चित कोटे से अधिक वोट पाने वाला होता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए डाले गए वोटों को जोड़कर, दो से विभाजित करके और उसमें ‘1’ जोड़कर कोटा निर्धारित किया जाता है। इस वैल्यू से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।

Live Updates

Presidential Election Result 2022, President Election Vote Counting Updates: राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना, यहां पढ़ें हाईलाइट्स

11:29 (IST) 21 Jul 2022
Presidential Election 2022: क्या बोले द्रौपदी मुर्मू के भाई

एनडीए की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिनसेन टुडू ने कहा कि हमारे गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति बनेंगी। यह आदिवासी समुदाय, ओडिशा और देश के लिए गर्व की बात है।

11:09 (IST) 21 Jul 2022
Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग शुरू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह 11 बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। वहीं मुर्मू के गांव में लोग जश्न मना रहे हैं। इसके तहत 20 हजार लड्डू तैयार तैयार किए गए हैं।

11:01 (IST) 21 Jul 2022
Presidential Election 2022: संसद भवन के कमरा नंबर 63 में होगी मतगणना

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद भवन के कमरा नंबर 63 में होगी। ऐसे में कमरा नंबर 63 को सेनिटाइज और “साइलेंट जोन” घोषित किया गया है।

10:55 (IST) 21 Jul 2022
Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में निकाला गया जीत का जुलूस

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना से पहले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जीत का जुलूस निकाला गया। इस बीच खबर यह है कि दिल्ली में उमा शंकर दीक्षित मार्ग पर मुर्मू के आवास पर दोपहर करीब 2.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

10:39 (IST) 21 Jul 2022
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के निवास पर तैयारियां जारी

10:04 (IST) 21 Jul 2022
भाजपा निकालेगी अभिनंदन यात्रा

गुरुवार शाम को राष्ट्रपति चुनाव की वोटों की गिनती के बाद भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में “अभिनंदन यात्रा” निकालने की योजना बनाई है। इसमें हजारों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

09:07 (IST) 21 Jul 2022
कैसे निर्धारित होगी जीत

राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाला विजेता नहीं बल्कि एक निश्चित कोटे से अधिक वोट पाने वाला होता हैं। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए डाले गए वोटों को जोड़कर, दो से विभाजित करके और उसमें '1' जोड़कर कोटा निर्धारित किया जाता है। इस वैल्यू से अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार की जीत होती है।

08:49 (IST) 21 Jul 2022
शाम 4 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संसद भवन में आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी। ऐसे में शाम चार बजे के आसपास नतीजे आने की उम्मीद है।

08:48 (IST) 21 Jul 2022
यशवंत सिन्हा को 34 तो द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने की है समर्थन की घोषणा

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। बता दें कि 34 दलों ने विपक्षी उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा समर्थन देने की घोषणा की है तो वहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के लिए 44 दलों ने समर्थन की घोषणा की।

08:44 (IST) 21 Jul 2022
24 जुलाई को खत्म होगा रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होगा।

08:36 (IST) 21 Jul 2022
आज मिलेगा देश को नया राष्ट्रपति

आज देश को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। इसके लिए 18 जुलाई को मतगणना हुई थी जोकि आज घोषित होंगे। बता दें कि सुबह 11 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

बता दें कि आज देश को 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। इसके लिए वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी। बता दें कि इस चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू अपना उम्मीदवार बनाया तो वहीं विपक्ष ने संयुक्त रूप से यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। नतीजों में आज का जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की जगह लेगा। गौरतलब है कि आगामी 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होगा।