Parliament Session 2019 Today Updates: देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के सेंट्रल में संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्‍ट्रपति कोविंद ने ‘न्‍यू इंडिया’ के प्‍लान ब्यौरा पेश किया। सांसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि बीते वर्ष में भारतीय लोकतंत्र की दुनिया में साख मजबूत हुई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं की भागीदारी की भी जमकर सराहना की और चुनाव आयोग की पूरी टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। महिला का ताकतवर होना और समाज तथा अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी एक विकसित समाज की कसौटी होती है। सरकार की सोच है कि महिलाओं का न सिर्फ विकास, बल्कि महिला नेतृत्व का भी विकास हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का खत्म होना जरूरी है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को और भी सख्त बनाए गए हैं और नए प्रवाधनों को मजबूती से लागू किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने अपील की बहनों और बेटियों के जीवन को और ज्यादा सम्मानजनक एवं बेहतर बनाने वाली कोशिशों में अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना और सौभाग्य योजना का सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 3 करोड़ महिलाओं को अब तक 2 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।

राष्ट्रपति ने  बताया कि विगत वर्षों में भारत ने आर्थिक शक्ति के रूप में भी अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में वर्ष 2014 में भारत 142वें स्थान पर था। “विगत 5 सालों में 65 रैंक ऊपर आकर हम 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब विश्व के शीर्ष 50 देशों की सूची में आना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि जीएसटी को और सलर बनाने की कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कालेधन के खिलाफ मुहिम को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले दो सालों में 4 लाख 25 हजार निदेशकों को अयोग्य घोषित किया गया है और 3 लाख 50 हजार संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।

गंगा की सफाई पर भी दृष्टिकोण रखते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “मेरी सरकार नमामि गंगे योजना के तहत गंगा में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने की मुहिम के तेजी लाएगी। सरकार की कोशिश होगी कि गंगा की तरह ही कावेरी, नर्मगा, पेरियार, यमुना और गोदावरी नदियों से भी प्रदूषण खत्म किया जाए। क्लाइमेट तेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग के कुप्रभाओं को रोकने में सौर ऊर्जी का अहम भूमिका है। भारत की कोशिशों का नतीजा रहा कि इंटरनैशनल सोल अलायंस का गठन हुआ। इसके जरिए दुनिया के तमाम विकासशील देशों में सौर ऊर्जा के विकास में भारत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

इसके अलावा आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ समूचा विश्व खड़ा है। आंतकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका बहुत बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा, “सरकार, सेना और सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण के काम को तेजी से आगे बढ़ा रही है। आने वाले भविष्य में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और आपाचे हेलीकॉप्टर मिलने जा रहा है। सैनिकों और उनके परिजनों का ख्याल रखने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन के जरिए पूर्व सैनिकों की पेंशन में इजाफा करने और उनके हेल्थ सुविधाओं का विस्तार करने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद एयर स्ट्राइक करके अपनी मंशा और क्षमता को दर्शा दिया है। भविष्य में भी देश की सुरक्षा के लिए संभव कदम उठाए जाएंगे।

Live Blog

Highlights

    12:58 (IST)20 Jun 2019
    राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद बोले राहुल- मेरा रुख आज भी वही, राफेल में हुई है चोरी

    राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को कहा कि राफेल विमान सौदे पर वह अपने रुख पर कायम हैं। राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है। सदन से बाहर आने के बाद राहुल ने कहा, ''मेरा रुख आज भी वही है कि राफेल विमान सौदे में चोरी हुई है।''

    12:55 (IST)20 Jun 2019
    सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राक के जरिए दिखाई क्षमता

    राष्ट्रपति ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद एयर स्ट्राइक करके अपनी मंशा और क्षमता को दर्शा दिया है। भविष्य में भी देश की सुरक्षा के लिए संभव कदम उठाए जाएंगे।

    12:51 (IST)20 Jun 2019
    2014 के पहले था निराशा का माहौल

    2014 से पहले निराशा का माहौल था। देश के सभी व्यक्ति को समृद्ध करना सरकार का लक्ष्य है। यह विश्वास 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' पर आधारित है।

    12:20 (IST)20 Jun 2019
    सेना का हो रहा आधुनिकीकरण, जल्द मिलेंगे राफेल और अपाचे हेलिकॉप्टर मिलेंगे

    राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार, सेना और सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण के काम को तेजी से आगे बढ़ा रही है। आने वाले भविष्य में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और आपाचे हेलीकॉप्टर मिलने जा रहा है। सैनिकों और उनके परिजनों का ख्याल रखने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन के जरिए पूर्व सैनिकों की पेंशन में इजाफा करने और उनके हेल्थ सुविधाओं का विस्तार करने का काम किया जा रहा है।

    12:13 (IST)20 Jun 2019
    संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद अजहर अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित

    आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ समूचा विश्व खड़ा है। आंतकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका बहुत बड़ा प्रमाण है। आज भारत की पूरे विश्व में एक नई पहचान बनी है। वर्ष 2022 में भारत G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

    12:09 (IST)20 Jun 2019
    गंगा के अलावा दूसरी नदियों से भी खत्म किया जाएगा प्रदूषण

    गंगा की सफाई पर भी दृष्टिकोण रखते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार नमामि गंगे योजना के तहत गंगा में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने की मुहिम के तेजी लाएगी। सरकार की कोशिश होगी कि गंगा की तरह ही कावेरी, नर्मगा, पेरियार, यमुना और गोदावरी नदियों से भी प्रदूषण खत्म किया जाए। क्लाइमेट तेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग के कुप्रभाओं को रोकने में सौर ऊर्जी का अहम भूमिका है। भारत की कोशिशों का नतीजा रहा कि इंटरनैशनल सोल अलायंस का गठन हुआ। इसके जरिए दुनिया के तमाम विकासशील देशों में सौर ऊर्जा के विकास में भारत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    12:05 (IST)20 Jun 2019
    कालेधन के खिलाफ मुहिम होगी और तेज


    उन्होंने यह भी कहा कि कालेधन के खिलाफ मुहिम को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले दो सालों में 4 लाख 25 हजार निदेशकों को अयोग्य घोषित किया गया है और 3 लाख 50 हजार संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।

    12:03 (IST)20 Jun 2019
    अर्थव्यवस्था में ऊंचाई हासिल की, रोजगार के नए अवसर तैयार

    राष्ट्रपति ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में वर्ष 2014 में भारत 142वें स्थान पर था। विगत 5 सालों में 65 रैंक ऊपर आकर हम 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब विश्व के शीर्ष 50 देशों की सूची में आना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया टैक्स-व्यवस्था में निरंतर सुधार के साथ-साथ सरलीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। 5 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करने का फैसला इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रपति ने कहा कि जीएसटी को और सलर बनाने की कोशिश जारी रहेगी।

    11:56 (IST)20 Jun 2019
    सामान्य वर्ग को दिया गया आरक्षण

    सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं के लिए 10 प्रितशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। इससे इस तबके को शिक्षा और नौकरियों के क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।

    11:50 (IST)20 Jun 2019
    'तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाओं का उल्मूलन जरूरी'

    राष्ट्रपति ने कहा कि उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना और सौभाग्य योजना का सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 3 करोड़ महिलाओं को अब तक 2 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है। 'तीन तलाक' और निका-हलाला जैसी कुप्रथाओं का खत्म होना जरूरी है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को और भी सख्त बनाए गए हैं और नए प्रवाधनों को मजबूती से लागू किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने अपील की बहनों और बेटियों के जीवन को और ज्यादा सम्मानजनक एवं बेहतर बनाने वाली कोशिशों में अपना सहयोग दें।

    11:43 (IST)20 Jun 2019
    महिला नेतृत्व का विकास जरूरी: राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति ने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं की भागीदारी की भी जमकर सराहना की और चुनाव आयोग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद मिला जानदेश देश विकास की यात्रा को बढ़ाने का वाला है। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। महिला का ताकतवर होना और समाज तथा अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी एक विकसित समाज की कसौटी होती है। सरकार की सोच है कि महिलाओं का न सिर्फ विकास, बल्कि महिला नेतृत्व का भी विकास हो।