Kinnar Jagadguru Himangi Sakhi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का विरोध करने वाली किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला हुआ। इसकी वजह से वह घायल हो गई हैं। इस हमले का आरोप आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद में पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला शनिवार रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में किया गया। हिमांगी सखी ने दैनिक भास्कर को बताया, ‘शनिवार की रात मैं अपने सेवादारों के साथ में शिविर में थी। इस दौरान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी 10-12 गाड़ियों में 40-50 लोगों के साथ आईं और उनके हाथों में हॉकी, रॉड, तलवार, फरसा, लाठी-डंडे, त्रिशूल और असलहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी को भी पकड़ लिया। मुझे लात-घूंसों से बुरी तरह से मारा। मेरे सेवादार उनके सामने काफी मिन्नतें करते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हुआ है। वह दस लाख रुपये और गहने भी लूटकर ले गए हैं।’ वहीं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट के आरोपों को बिल्कुल ही गलत बताया है।
क्या पैसे देकर महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी?
कौन हैं हिमांगी सखी?
हिमांगी सखी किन्नर अखाड़े से जुड़ी एक फेमस हस्ती हैं और उन्हें देश की पहली ट्रांसजेंडर कथा वाचक का खिताब हासिल है। सखी का जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ था। उनके पिता एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थे, इसलिए उनका परिवार मुंबई आ गया। सखी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कुछ समय के लिए कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की थी। माता-पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया है और फेमस टीवी शो में भी काम किया है। भगवान कृष्ण के प्रति सखी की भक्ति मुंबई में उनके घर के पास इस्कॉन मंदिर से शुरू हुई। आखिरकार वह वे वृंदावन आ गईं। बाद में उन्हें हेमांगी सखी मां के नाम से जाना जाने लगा।
हिमांगी सखी ने उस समय और ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। फरवरी 2019 में कुंभ में आचार्य महामंडलेश्वर के तौर पर उनका राज्याभिषेक हुआ। अखिल भारतीय साधु समाज द्वारा उन्हें भगवतभूषण महामंडलेश्वर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया। ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री को दिया करारा जवाब पढ़ें पूरी खबर…