मनोहर पर्रिकर के निधन से बाद खाली हुई कुर्सी संभालने के लिए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सावंत को राज्य के नए मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है। गोवा के नए मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत ने सोमवार देर रात शपथ ली। सावंत ने गोवा राजभवन में राज्यपाल मृदुला सिन्हा की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके अलावा दस विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप मे शपथ ली। इससे पहले उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। सावंत ने कहा कि, उन्हें राजनीति में लाये जाने का श्रेय दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को है।
बता दें कि, इससे पहले दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर एक गठबंधन सरकार चला रहे थे। इसमें भाजपा, जीएफपी, एमजीपी और तीन निर्दलीय शामिल थे। 40 सदस्यों वाली असेम्बली में भारतीय जनता पार्टी के 12 विधायक हैं। जबकि बीजेपी की मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस इस समय कांग्रेस 14 विधायकों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा के निधन तथा रविवार को मनोहर पर्रिकर के निधन और बीते साल कांग्रेस के दो विधायकों सुभाष शिरोडकर तथा दयानंद सोप्ते के इस्तीफों के चलते विधानसभा के सदस्यों की संख्या घटकर 36 रह गई है।
सावंत के अलावा पर्रिकर के नेतृत्व वाली कैबिनेट का हिस्सा रहे 11 विधायकों ने भी मंत्रियों के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले सावंत ने पत्रकारों से इस बात की पुष्टि की थी कि नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। पहले यह शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की रात 11 बजे होना था लेकिन कुछ कारणों के कारण इसमें विलंब हुआ। सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे।