प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी करीब वहां डेढ़ घंटे रहे और उनकी तरफ से एक लंबा भाषण भी दिया गया। पीएम मोदी ने मेक इन इंडिया का जिक्र किया, विकसित भारत पर जोर दिया और गरीबी खत्म करने की भी कसम खाई।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वो अभूतपूर्व है। पूरे विश्व में भारत की धाक जमी हुई है। 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था। अभी जी-20 में भी भारत का परचम लहराया। आज भारत, दुनिया की fastest growing large economy है, आज भारत, global fintech adoption rate में नंबर वन है, आज भारत, Real Time Digital Transaction करने में दुनिया में नंबर-1 है।

पीएम मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत अब कई मामलों में पूरी दुनिया में नंबर वन बना हुआ है। पीएम ने कहा कि आज भारत, smartphone data consumer के मामले में नंबर-1 है। आज भारत, internet users की संख्या के मामले में दुनिया में नंबर-2 पर है। आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile manufacturer है। आज भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा mobile manufacturer है। आज भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा startup ecosystem है।

संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय रेल के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा था कि मेरा एक और मंत्र याद रखिएगा। हमेशा Out of The Box सोचिए। जैसे हमारे माधवराव सिंधिया जी जब रेलमंत्री थे, तो उन्होंने शताब्दी ट्रेनें शुरू करवाई थीं। इसके तीन दशक बाद तक भारत में फिर ऐसी आधुनिक ट्रेन नहीं शुरू हो पाई। अब देश में ‘वंदे भारत’ का भी जलवा है और कल ही ‘नमो भारत’ की रफ्तार भी आपने देखी है।