अयोध्या में प्रभु श्री राम का नाम गूंज रहा है। देश के कोने-कोने में यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समापन हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी अभी अयोध्या राम मंदिर में ही मौजूद है। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान राम लला का दर्शन पूजन किया।

सुनहरे कुर्ते ने खींचा सबका ध्यान

इस दौरान सबका ध्यान पीएम मोदी के पहनावे पर गया। पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए हल्के पिस्ता रंगा का सुनहरा कुर्ता पहना। उन्होंने क्रीम कलर की धोती पहनी थी। इसके साथ उन्होंने पेस्टल शेड की गोल्डन कोटी पहनी थी। उन्होंने लाइट कलर का हल्का सफेद रंग का दुपट्टा डाला था।

माथे पर टीका हाथ में कलावा

इसके अलावा उन्होंने माथे पर टीका लगाया हुआ था। उनके हाथ में कलावा औऱ काला धागा बांधा हुआ था। उन्होंने अपनी जेब में चमकता हुआ पेन भी रखा था। लोग पीएम मोदी के पहनावे की तारीफ कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। इस दौरान पीएम अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए थे। उन्होंने मंदिर में राम लला की पूजा की। इसके बाद उन्होंने राम लला को दंडवत प्रणाम किया। अनुष्ठान के समापन के बाद उन्होंने अपना व्रत खोला। पीएम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान पीएमओ ने हेलीकॉप्टर से शूट की हुई अयोध्या राम मंदिर का वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि पीएम मोदी पिछले कुछ दिनों से सिर्फ नारियल पानी रहे थे। वे जमीन पर सो रहे थे। उन्होंने दक्षिण भारत के कई मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया था।