Rahul Gandhi Samvidhan Samman Sammelan In Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सम्मान सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि जब भाजपा के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं तो वे क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? आपका जो जीने का तरीका है, इतिहास है, विज्ञान है, जिसे आप हजारों सालों से चला रहे हो उसे वो खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी का मतलब जो सबसे पहले मालिक थे जबकि वनवासी का मतलब है जो जंगल में रहते हैं। जब इस शब्द का प्रयोग किया जाता है तो वो केवल एक शब्द नहीं होता। ये आपका पूरा इतिहास है। मैं हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था में पढ़ा हूं। आदिवासियों के बारे में केवल 10-15 लाइनें ही मिलेंगी। इनका इतिहास क्या है, जीने का तरीका क्या है। उस बारे में कुछ नहीं लिखा। आपके बारे में OBC शब्द प्रयोग किया गया। क्या ये आपका नाम है? किसने कहा आप पिछड़े हो? आपका जो हक है वो आपको नहीं दिया जाता। जिन लोगों ने इस देश को बनाया है किसान, मजदूर, बढ़ई, नाई, मोची का इतिहास कहां है?

झारखंड में हुआ सीट बंटवारा, JMM और कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, RJD मायूस

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि वह दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों का सम्मान करेंगे, लेकिन फिर उनके अधिकार छीन लेते हैं। वह आपको सम्मान देते हैं, लेकिन संस्थानों से बाहर निकाल देते हैं।

जातिगत जनगणना होकर रहेगी- राहुल गांधी

जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब हम जाति जनगणना की बात करते हैं तो मोदी जी कहते हैं कि हम नहीं कराएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना अगर पीएम मोदी नहीं कराएंगे तो हम कराएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि जाति जनगणना होकर रहेगी। आज नहीं तो कल होगी। इंस्टीट्यूशनल सर्वे होगा। साथ ही आरक्षण की 50% की सीमा हटेगी।

‘बीजेपी के पास सबकुछ है, हमारे पास सच्चाई है’

राहुल गांधी ने कहा कि BJP के पास धन, संस्थाएं, मीडिया, CBI, ED, IT सब कुछ है। लेकिन हमारे पास ‘सच्चाई’ है। हमें और कुछ नहीं चाहिए। क्योंकि जब तक हमारे पास सच होगा, हमें न्याय मिलेगा। गांधी ने कहा कि आज संविधान की रक्षा कौन करता है? न तो मीडिया, न चुनाव आयोग , न सीबीआई, न ईडी, आईटी से भी कोई मतलब नहीं, क्योंकि इन सभी का नियंत्रण बीजेपी के पास है।

‘देश के 90% लोगों के अधिकार ख़त्म करने की कोशिश हो रही है’

राहुल गांधी ने कहा कि देश के 90% लोगों के अधिकार ख़त्म करने की कोशिश हो रही है। इनके साथ न मीडिया है, न न्यायपालिका है और न ही ब्यूरोक्रेसी है, लेकिन इनके पास सच्चाई है। हम मिलकर आवाज उठाएंगे और इस लड़ाई में मैं आपके साथ हूं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट बंद करवा दिए। लेकिन तब भी हम संविधान और सच्चाई के साथ मजबूती से लड़े। संविधान हमारे देश का स्वाभिमान है। इसलिए हमें संविधान के सम्मान के साथ उसकी रक्षा भी करनी है।