फ्रैंकफर्ट (जर्मनी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह को उनके 82वें जन्मदिन पर बधाई दी।
मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के क्रम में फ्रैंकफर्ट में हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को एक संदेश में कहा, ‘‘ डा. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’
मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली अमेरिकी यात्रा पर आज न्यूयार्क पहुंचने वाले हैं। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे।