छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते कांग्रेस और भाजपा में हलचलें शुरु हो गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए केंद्र का सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव कुछ जिलों तक सिमट गया है और अगर माओवाद प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने पूरा सहयोग दिया होता तो यह समस्या खत्म हो गई होती।

सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए क्या बोले राजनाथ सिंह

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के मुख्यालय कांकेर शहर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में राजनाथ सिंह ने देश में आतंकवादी हमलों के बाद भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा, “जब उरी और पुलवामा में हमारे जवानों पर हमले हुए किए गए तब मैं गृह मंत्री था। मैं मोदी जी के पास गया और 10 मिनट में उन्होंने फैसला ले लिया। हम अब कमजोर नहीं हैं। हम मजबूत हैं।” उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के साथ छेड़-छाड़ मत करना। भारत को आंख दिखाने की कोशिश मत करना। हम सिर्फ इस पार से ही नहीं मारेंगे, जरूरत पड़ने पर उस पार भी आकर मार सकते हैं। अब भारत बदल गया है।

उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन का भी मुद्दा उठाया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पड़ोसी देश शांति को बाधित करने और देश पर बुरी नजर डालने की कोशिश करता है तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय से वामपंथी उग्रवाद के खतरे से जूझ रहा है। नौ सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी कार्रवाई के कारण वामपंथी उग्रवाद का प्रभाव कम हुआ। यह अब सिर्फ 10-12 जिलों तक ही सीमित रह गया है। इनमें से कुछ जिले छत्तीसगढ़ में हैं। उन्होंने कहा, “मैं दावा कर सकता हूं कि अगर कांग्रेस सरकार ने यहां समर्थन दिया होता तो देश से वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो गया होता।”

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि अटल जी की मंशा विकास की यात्रा में पीछे रह गए आदिवासियों को आगे लाने की थी और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य का निर्माण किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इस देश पर लंबे समय तक शासन किया है लेकिन आदिवासियों के कल्याण के बारे में कभी नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने खुद को और अपनी राजनीति को प्राथमिकता दी और आदिवासियों की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए जो प्रतिबद्धता अटल बिहारी वाजपेयी में थी, वही प्रतिबद्धता प्रधानमंत्री मोदी में भी है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है।

उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन का भी मुद्दा उठाया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पड़ोसी देश शांति को बाधित करने और देश पर बुरी नजर डालने की कोशिश करता है तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।