Phulpur UP ByPolls Election/Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की राजनीति की बात करें तो आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि आज 23 नवंबर 2024 को राज्य की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इन 9 सीटों में एक फूलपुर विधानसभा भी है, जहां कांग्रेस अपनी ताकत दिखा रही थी लेकिन आखिरी वक्त में यहां मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच हुआ है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले फूलपुर विधानसभा सीट एक वक्त कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। कांग्रेस सपा के साथ पीडीए गठबंधन में थी लेकिन वह चाहती थी कि यह सीट उसके हिस्से में आए लेकिन अंत में स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई कि सपा ने 9 की 9 सीटों पर अपने ही प्रत्याशी उतारे। ऐसे में यह मुकाबला इस बार द्विपक्षीय ही हो गया था।
फूलपुर विधानसभा सीट पर कौन-कौन था प्रत्याशी?
फूलपुर विधानसभा सीट हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने दीपक पटेल को प्रत्याशी बनाया था। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के गठबंधन पीडीए के तहत सपा ने मुज्तबा सिद्दीकी को चुनावी मैदान में उतारा था, जबकि बीएसपी ने यहां से जितेंद्र ठाकुर को टिकट दिया था।
इस सीट पर कुल 32 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिनके नतीजे दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक साफ हो गए। बता दें कि फूलपुर विधानसभा सीट पर BJP से दीपक पटेल ने जीत हासिल कर ली है। 32 रांउड की गिनती पूरी होने तक दीपक पटेल को कुल 78,289 वोट मिले, जबकि सपा के मुज्तबा सिद्दीकी 66,984 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
यहां देखें पल-पल की अपडेट
समय | BJP से दीपक पटेल | Samajwadi Party से मुज्तबा सिद्दीकी | BSP से जितेंद्र ठाकुर |
सुबह 10 बजे तक | 2,137- कुल वोट | 2,489-कुल वोट (352- वोटों से आगे) | 399- कुल वोट |
सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक | 9,979- कुल वोट (1,815- वोटों से आगे) | 8,164- कुल वोट | 1,920- कुल वोट |
सुबह 11:30 बजे तक | 24,736- कुल वोट (1,377 वोटों से आगे) | 23,359 कुल वोट | 5,318- कुल वोट |
दोपहर 1 बजे तक | 47,396- कुल वोट (5,519 वोटों से आगे) | 41,877 कुल वोट | 11,600 कुल वोट |
दोपहर 1:30 बजे तक | 57,207- कुल वोट (7,158 वोटों से आगे) | 50,049 कुल वोट | 13,505 कुल वोट |
दोपहर 2 बजे तक | 59,603 कुल वोट (7,289 वोटों से आगे) | 52,314 कुल वोट | 14,124 कुल वोट |
दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक | 78,289 कुल वोट (11,305 वोटों से जीते) | 66,984 कुल वोट | 20,342 कुल वोट |
फूलपुर विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव परिणाम
फूलपुर विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव नतीजों की बात करें तो यहां बीजेपी की जीत हुई थी। बीजेपी के प्रवीण पटेल को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। उन्हें 1,03,557 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे थे। सपा नेता मुज्तबा सिद्दीकी को 100825 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीएसपी के नेता राम तौलान यादव रहे थे। उन्हें 33036 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
BJP | प्रवीण पटेल | 1,03,557 | जीते |
Samajwadi Party | मुज्तबा सिद्दीकी | 100825 | हारे |
BSP | राम तौलान यादव | 33036 | हारे |
फूलपुर विधानसभा सीट पर 2022 के चुनाव परिणाम
फूलपुर विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव नतीजों की बात करें तो यहां बीजेपी की जीत हुई थी। बीजेपी के प्रवीण पटेल को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। उन्हें 93,912 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे थे। सपा नेता मंजूर आलम को 67,299 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बीएसपी के नेता मोहम्मद मसरूर रहे थे। उन्हें 50,421 वोट मिले थे।