Photos, Priyanka Gandhi Birthday: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार (12 जनवरी) को अपना जन्मदिन यूपी के अमेठी जिले में मनाएंगी। इस मौके पर वह वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित करेंगी और कई अन्य कार्यक्रमों में हिंसा लेंगी। प्रियंका गांधी इसके बाद अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेगी और वहां वह जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। गौरतलब है कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के प्रयास में जुटीं हुईं हैं। इसके लिए प्रियंका वाराणसी, मेरठ, लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जाकर लोगों से मिल रही हैं। आइये तस्वीरों में देखते हैं प्रियंका का सियासी सफर..
Priyanka Gandhi Birthday: मिशन यूपी पर प्रियंका गांधी, अमेठी-रायबरेली में मनाएंगी जन्मदिन; तस्वीरों में देखें सियासी सफर
Priyanka Gandhi Birthday, UP: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 12 जनवरी को जन्मदिन है। तीन दशक से सत्ता से दूर पार्टी में जान फूंकने के लिए अब कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के इरादे से प्रियंका मिशन यूपी में लगी हुईं हैं।
Written by Ashish Mishra
लखनऊ
Updated: 
TOPICSpriyanka gandhi vadra
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राष्ट्रीय समाचार (National News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 12-01-2020 at 09:34 IST