बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सासंद आरके सिंह ने अपनी पार्टी पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। सिंह ने कहा कि भाजपा अपराध में लिप्त लोगों को उम्मीदवार बना रही है। पार्टी से टिकट लेने के लिए बोलियां लगाई जा रही हैं।

भाजपा सांसद ने पार्टी के आला नेताओं से पूछा है कि अगर यहां भी अपराधियों को टिकट दिया जा रहा है तो ऐसे में जनता दल(यू) और आप (भाजपा में) क्या अंतर रह जाएगा?

आरके सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिषठ नेता सुशील मोदी से बात करनी चाही, लेकिन जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा, “बिहार की भाजपा इकाई टिकट की एवज में धड़ल्ले से पैसे वसूल रही है। भाजपा सासंद ने कहा कि अच्छे विधायकों को टिकट नहीं दिया जा रहा, लेकिन अपराधियों को टिकट आसानी से मिल जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर नाराजगी है।”

वहीं दूसरी ओर खबर है कि भाजपा आलाकमान ने आरके सिंह को मनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ऑनलाइन प्रसारित खबरों के मुताबिक शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उसे फोन पर वार्ता की। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भाजपा सांसद को फोन किया।