Women Reservation Bill महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पारित हो गया है। इसके पक्ष में 454 वोट पड़े हैं, सिर्फ दो सांसदों ने ही विरोध में अपना वोट डाला। अब गुरुवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि वहां से भी इसे पारित करवा दिया जाएगा। लेकिन बड़ी बात ये है कि अभी इस बिल की कानून बनने की राह लंबी है। इसमें पांच साल का वक्त लग सकता है।

Live Updates

Women Reservation Bill: मायावती ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है।

09:25 (IST) 20 Sep 2023
Women Reservation Bill: सचिन पायलट बोले- यह बिल लेकर आ गए, इसे सालों बाद लागू करेंगे

09:24 (IST) 20 Sep 2023
Women Reservation Bill: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा- मैं बिल का स्वागत करता हूं

09:24 (IST) 20 Sep 2023
Women Reservation Bill: उदयनिधि स्टालिन ने कहा- हम पिछले 10 साल से इसकी मांग कर रहे हैं।

09:23 (IST) 20 Sep 2023
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर मेघालय की मंत्री डॉ. अम्पारीन लिंगदोह ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। यह हम सभी देश की महिलाओं के लिए खुशी का दिन है।

Women Reservation Bill : मंगलवार सोनिया गांधी ने कहा कि यह बिल कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने केंद्र पर महिला आरक्षण विधेयक का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।