Parliament Latest News: संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है। मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी है। इस बीच 3 अगस्त को लोकसभा में दिल्ली सर्विस बिल पास हो गया। वहीं, शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और मनिकम टैगोर ने चीन के साथ सीमा स्थिति और मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। इसके अलावा राजद सांसद मनोज झा और आप सांसद राघव चंदा ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में पिछले 11 दिनों से चल रहे गतिरोध के टूटने के आसार दिख रहे हैं। विपक्ष ने इसे खत्म करने के लिए नया प्रस्ताव दिया है। इसमें संयुक्त विपक्ष 267 के तहत चर्चा कराने की जिद को छोड़कर नियम 167 के तहत चर्चा पर सहमत हो गए हैं। नियम 167 के तहत बहस के बाद वोटिंग का प्रावधान है, लेकिन विपक्ष इस बहस के बाद प्रधानमंत्री के बयान पर अभी भी अड़ा है।

Live Updates

संसद के मानसून सत्र से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

16:06 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: चुनाव में मोदी बनाम राहुल नहीं- रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी बनाम राहुल नहीं होगा, बल्कि यह मोदी बनाम सभी होगा।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687404114433732608

15:25 (IST) 4 Aug 2023
parliament live: नागालैंड के मुख्यमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने संसद भवन पहुंचे

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने संसद भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम शासन से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

14:55 (IST) 4 Aug 2023
parliament live: कांग्रेस ने राहुल गांधी को सदन की बैठक में शामिल होने की अनुमति मांगी

कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ की टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष को सदन की बैठक में शामिल होने की अनुमति दी जाए। लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल के समक्ष यह मांग उठाई।

14:22 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: आप और टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन के खिलाफ मिली प्रिविलिज ऑफ हाउस से जुड़ी शिकायतों को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आगे की जांच के लिए समिति को भेजा है।

14:00 (IST) 4 Aug 2023
parliament live: ‘भारतीय प्रबंध संस्थान संशोधन विधेयक, 2023’ को मंजूरी

लोकसभा ने शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ‘भारतीय प्रबंध संस्थान संशोधन विधेयक, 2023’ को मंजूरी दी। इसके माध्यम से भारतीय प्रबंध संस्थान अधिनियम 2017 में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है।

13:44 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: क्या कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आ रहे- कांग्रेस महासचिव

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपालसरकार ने कहा कि का स्पष्ट रवैया है कि वे इस देश पर कैसे शासन कर रहे हैं। मणिपुर जल रहा है। हरियाणा में सबसे अधिक समस्याएं हो रही हैं। वे देश के शासन के प्रति पूरी तरह से असंवेदनशील हैं। उनका केवल एक ही एजेंडा है कि चुनाव जीतने के लिए ध्रुवीकरण किया जाए। क्या कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आ रहे?

https://twitter.com/AHindinews/status/1687375637567397888

13:34 (IST) 4 Aug 2023
parliament live: केंद्र को मणिपुर पर विपक्ष की मांगों पर सहमति जतानी होगी- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी खुद सदन में हंगामा कर रही है। केंद्र को मणिपुर पर चर्चा को लेकर विपक्ष की ओर से रखी गई मांगों पर सहमति जतानी होगी।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687370433476378624

13:17 (IST) 4 Aug 2023
parliament live update: भाजपा रोजगार प्रदान करने में बुरी तरह फेल- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को दावा किया कि मोदी सरकार के तहत भारत ने पिछले पांच सालों में केवल 12.2 लाख नौकरियां आयीं हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और मध्यम वर्ग के अस्तित्व के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर फेंकना जरूरी है। खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा रोजगार प्रदान करने में बुरी तरह फेल रही है।

12:53 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: बीजेपी ने केजरीवाल को अपना प्रतिद्वंद्वी मानना ​​​​शुरू कर दिया है- आप सांसद

आप के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि बीजेपी ने 2024 आम चुनाव में अरविंद केजरीवाल को अपना प्रतिद्वंद्वी मानना ​​​​शुरू कर दिया है और इसीलिए वे उनके बढ़ते कद पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सेवा विधेयक लाए हैं।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687345327488348160

12:39 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: लोकसभा में विधेयक पारित

अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ। विधेयक पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह विधेयक हमारी सशस्त्र सेनाओं के तीनों अंगों में एकीकरण और एकजुटता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे वे एकजुट और एकीकृत तरीके से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

12:22 (IST) 4 Aug 2023
LIVE NEWS: विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर केवल राजनीति करना चाहता है- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा लगता है कि विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर केवल राजनीति करना चाहता है और उनका कोई समाधान निकालने का इरादा नहीं है। अगर सदन को चलने दिया जाता और इस मुद्दे पर चर्चा की जाती तो हम किसी नतीजे पर पहुंच सकते थे।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687353594151047170

12:17 (IST) 4 Aug 2023
parliament live news: राज्यसभा और लोकसभा दोपहर तक स्थगित

राज्यसभा और लोकसभा आज दोपहर तक के लिए स्थगित।

12:03 (IST) 4 Aug 2023
Parliament live: राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित

विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।

11:59 (IST) 4 Aug 2023
parliament live news: पीयूष गोयल ने राज्यसभा में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर की चर्चा की मांग

सदन के नेता पीयूष गोयल ने राज्यसभा में नियम 176 के तहत राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर चर्चा की मांग की। ट्रेजरी बेंच के सांसदों ने सदन में राजस्थान पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की।

11:48 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: विपक्ष ने देश को भ्रमित करने का काम किया है- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद के 15 दिन बर्बाद करने के बाद जब इनकी जगहंसाई शुरू हो गई कि दिल्ली के बिल पर सब आए पर न तर्क था न कोई अपनी बात ढंग से रख पाया। अब तक जो विपक्ष ने देश को भ्रमित करने का काम किया है, देश का समय और पैसा बर्बाद करने का काम किया है। विपक्ष भाग रहा है क्योंकि तर्क नहीं है, तथ्य नहीं है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1687340825242710016

11:34 (IST) 4 Aug 2023
parliament live news: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को शक्ति दी थी- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सेवा विधेयक पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को शक्ति दी थी लेकिन केंद्र ने बेईमानी से इसे छीन लिया।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687339456406388736

11:25 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: बीजेपी ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी अपने लोकसभा सांसदों को 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख और विधेयकों का समर्थन करने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया है।

11:03 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: केजरीवाल के उभरने के बाद दिल्ली में कभी सरकार नहीं बना सकती बीजेपी- राघव चड्ढा

कल लोकसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पारित होने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को एहसास हो गया है कि अरविंद केजरीवाल के उभरने के बाद वे दिल्ली में कभी सरकार नहीं बना सकते और इसीलिए उन्होंने सरकारी प्रशासन को अप्रभावी बनाने का फैसला किया है।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687320484936056833

10:49 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live Update: दिल्ली सर्विस बिल सुप्रीम कोर्ट में वैधता परीक्षण में टिक नहीं पाएगा- AAP सांसद

कल लोकसभा में पारित हुए दिल्ली सेवा विधेयक पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सर्विस बिल संविधान के खिलाफ है। यह बिल सुप्रीम कोर्ट में वैधता परीक्षण में टिक नहीं पाएगा।

https://twitter.com/PTI_News/status/1687328284688977920

10:47 (IST) 4 Aug 2023
Parliament Live: I.N.D.I.A के नेताओं की बैठक

I.N.D.I.A गठबंधन दलों के नेताओं ने आज संसद भवन में एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की।

https://twitter.com/ANI/status/1687330797588791298

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक, 2023 पेश करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे।

लोकसभा से आप को डबल झटका, पढ़ें पूरी खबर- https://www.jansatta.com/national/sushil-kumar-rinku-suspend-aam-aadmi-party-loksabha-delhi-seva-bill-amit-shah/2945453/

लोकसभा में अमित शाह और ओवैसी आमने सामने, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=xRuVYEtVDWs