पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है, भारत के IT मंत्रालय के कहने पर एक्शन हुआ है। इस समय पहलगाम हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित है, पाकिस्तान के खिलाफ किसी बड़े हमले की मांग कर रहा है। ऐसे में लगातार अलग-अलग स्तर पर पाकिस्तान को झटका देने के लिए सरकार की तरफ से फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारत सरकार के कहने पर पाकिस्तान सरकार का एक्स अकाउंट ब्लॉक हो चुका है।

अगर एक्स पर पाक सरकार के अकाउंट को खोलने की कोशिश होगी तो वो ब्लॉक नजर आ रहा है। किसी भी देश के लिए यह एक बड़ी फजीहत की बात है कि उसके आधिकारिक अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया जाए। वैसे इस समय भारत की तरफ से पाकिस्तान को घेरने के लिए कई स्तर पर फैसले हुए हैं। बुधवार को सीसीएस की जो बैठक हुई थी, उसमें भी पांच बड़े फैसले लिए गए-

  1. सिंधु जल समझौता रोक दिया है।
  2. अटारी बॉर्डर से आवाजाही बंद कर दी गई है।
  3. पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द। 48 घंटे में देश छोड़ें।
  4. पाकिस्तान में भारतीय दूतावास बंद और भारत में भी पाकिस्तानी दूतावास बंद। 7 दिन में देश छोड़ें पाकिस्तानी राजनायिक।
  5. किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को अगले फैसले तक भारतीय वीजा नहीं।
  6. पहलगाम हमले की LIVE UPDATES

जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। इस कायराना हमले के बाद ही भारत सरकार एक्शन मोड में है और पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी जारी है। वैसे आज गुरुवार को पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं, इसे शोक सभा नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि यहां से भी आतंक के आकाओं को कड़ा संदेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की तुलना में भारत कितना ताकतवर?