Padma Awards 2025: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का ऐलान करती है और इस बार भी 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व शाम गृहमंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले लोगों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में एक तरफ जहां कई बड़े चेहरे हैं तो दूसरी ओर कई सामान्य नागरिक भी हैं, जो कि अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष काम करके विशिष्ट बन गए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जारी पद्म पुरस्कारों के विजेताओं की लिस्ट में कुवैत की योगा ट्रेनर और सेब सम्राट हरिमान का नाम भी शामिल है। बता दें कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।
इन लोगों को मिलेगा पद्म सम्मान
पद्म अवॉर्ड्स को लेकर गृहमंत्रालय ने बताया है कि भक्ति गायक भेरू सिंह चौहान, पत्रकार भीम सिंह भावेश, उपन्यासकार जगदीश जोशीला, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए काम करने वाली नीरजा भाटला और कुवैत की योग टीचर शेख ए.जे. अल सबा भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। नागालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चानमूर्ति. मध्य प्रदेश के सामाजिक उद्यमी सैली होलकर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट में शामिल हैं।
‘एक देश एक चुनाव से खत्म होंगी नीतिगत समस्याएं’, गणतंत्र दिवस से पहले बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू
इसके अलावा विलास डांगरे, वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर, हरिमन शर्मा, जुमदे योमगाम गामलिन, नरेन गुरुंग और जगदीश जोशीला, बतूल बेगम, पंडि राम मंडावी, निर्मला देवी अन्य मशहूर हस्तियां हैं जिन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
इन लोगों को मिलेगा सम्मान
- जगदीश जोशीला: साहित्य एवं शिक्षा (निमाड़ी) मध्य प्रदेश।
- जोनास मसेटी: आध्यात्मिकता, ब्राजील के वेदांत गुरु।
- पी. दत्चनमूर्ति: कला (संगीत), थाविल, पुडुचेरी।
- नीरजा भाटला: मेडिसिन (स्त्री रोग), दिल्ली।
- शेखा ए जे अल सबा: चिकित्सा (योग) कुवैत।
- ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र: साहित्य और शिक्षा, यात्रा, उत्तराखंड।
- हरिमन शर्मा: कृषि, सेब, हिमाचल प्रदेश।
- नरेन गुरुंग: कला-गायन (लोक-नेपाली), सिक्किम।
- हरविंदर सिंह: खेल (दिव्यांग), तीरंदाजी, हरियाणा।
- विलास डांगरे: चिकित्सा, होम्योपैथी, महाराष्ट्र।
- भेरू सिंह चौहान: कला (गायन) निर्गुण, मध्य प्रदेश।
- जुमदे योमगाम गैमलिम: सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश।
- एल हैंगथिंग: अन्य (कृषि) फल, नागालैंड।
- वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर: आर्ट (वोकल्स) फोल्ड, गोंधली, कर्नाटक।
- भीम सिंह भावेश: सामाजिक कार्य, दलित, बिहार।
- गोकुल चंद्र दास, पारंपरिक वादक।
- वेलू आसान, पारंपरिक वादन।
- भीमावा डोड्डाबालप्पा, छाया चित्रण।
- परमार लावजीभाई नागजी भाई, बुनकरी।
- विजयलक्ष्मी देशमाने, कैंसर के खिलाफ जंग।
- चेतराम देवचंद पवार, वन रोपण।
- पांदी राम मांडवी, वाद्य यंत्र निर्माता।
- राधा बहन भट्ट, महिला सशक्तीकरण।
- सुरेश सोनी, कुष्ण रोगियों की सेवा।