केंद्र सरकार के अनुमान के मुताबिक सरकार के विभिन्न विभागों में 2 लाख नौकरियां हैं। गृह मंत्रालय 2017 में 5,635 नई नौकरियां निकालेगा। वहीं पुलिस विभाग में 47,264 नई नौकरियां निकाली जाएंगी। इसके बाद पुलिस विभाग में कर्मचारियों की संख्या 10,75,341 हो जाएगी। वर्तमान में यह आंकड़ा 10,28,077 है। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय में 10,894 कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद इस विभाग में कर्मचारियों की संख्या 51,084 हो जाएगी। कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, “बजट के आंकलन के मुताबिक लगता है कि यह केंद्र सरकार को मजबूती देगा और गुड गवर्नेंस लाने में मदद करेगा।”

नागर विमानन मंत्रालय में 1,080 पद निकलेंगे जिसके बाद 2017 में इसमें कर्मचारियों की संख्या 2,140 हो जाएगी। बजट आंकलन के मुताबिक 2015 में इस मंत्रालय में कर्मचारियों की संख्या 1,060 थी। इसके अलावा परमाणु ऊर्जा विभाग में 6,353 नई नौकरियां आएंगी जिसके बाद कर्मचारियों की संख्या 38,025 हो जाएगी। केंद्र सरकार के आंकलन के मुताबिक विदेश मंत्रालय में 2,072 पद रिक्त हैं जिनके भरे जाने के बाद 2017 तक भरे जाने के बाद कुल कर्मचारियों की संख्या 8,913 हो जाएगी।

इसके अलावा खनन मंत्रालय में 4,399 नई नौकरियां आएंगी। इस विभाग में 2015 में कर्मचारियों की संख्या 8,503 थी।