Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Theme Song: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) कुछ द‍िनों के व‍िराम के बाद तीन जनवरी से फ‍िर शुरू हो रही है। इससे पहले 2 जनवरी, 2023 को कांग्रेस (Congress) ने नई द‍िल्‍ली स्‍थ‍ित पार्टी मुख्‍यालय 24, अकबर रोड में यात्रा से जुड़ा एक थीम सॉन्‍ग जारी क‍िया। इसमें महंगाई, बेरोजगारी सह‍ित उन मुद्दों की चर्चा की गई है ज‍िनका ज‍िक्र राहुल गांधी (Rahul Gandhi) यात्रा के दौरान करते रहे हैं। गाने में बताया गया है क‍ि पर‍िवर्तन की हवा चली है और पूछा गया है क‍ि अब नहीं तो कब?

“हिम्मतवाले हैं हमारे नेता”

कांग्रेस पार्टी मुख्‍यालय में आयोज‍ित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह थीम सॉन्‍ग जारी क‍िया गया। इसमें पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया क‍ि राहुल गांधी 30 जनवरी को कश्‍मीर में झंडा फहराएंगे। इसके साथ ही उनकी यह यात्रा समाप्‍त होगी। कांग्रेस पार्टी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा क‍ि राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर डरने की कोई बात नहीं है। इस बारे में एक सवाल के जवाब में वेणुगोपाल बोले- आप सबको पता है क‍ि हमारे नेता (राहुल गांधी) ह‍िम्‍मतवाले हैं। 

बता दें क‍ि द‍िल्‍ली में यात्रा के दौरान (24 द‍िसंबर को) राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर व‍िवाद हुआ था। कांग्रेस ने कहा था क‍ि सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही की गई तो सीआरपीएफ का कहना था क‍ि राहुल गांधी प्रोटोकॉल तोड़ते रहे हैं। 

के सी वेणुगोपाल ने बताया क‍ि कांग्रेस की ओर से गृह मंत्रालय और प्रशासन को यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी दे दी गई है और हम सुरक्षा इंतजाम के मामले में पूरी तरह सहयोग के ल‍िए तैयार हैं। 

कांग्रेस ने जारी किया 2023 का कैलेंडर

कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साल 2023 का कैलेंडर भी जारी क‍िया। यह कैलेंडर भारत जोड़ो यात्रा पर ही आधारित है। भारत जोड़ो यात्रा के राजनीत‍िक फायदे के बारे में सवाल पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने बताया क‍ि भारत जोड़ो यात्रा राजनीत‍िक फायदे के ल‍िए नहीं है, लेक‍िन क‍िसी भी राजनीत‍िक गत‍िव‍िध‍ि का पार्टी को फायदा म‍िलता ही है। बता दें क‍ि साल 2023 में दस राज्‍यों में व‍िधानसभा चुनाव होने हैं। और, अगले साल लोकसभा चुनाव है।