Priyanka Gandhi- Nirmala Sitharaman, Onion Crisis: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार (11 दिसंबर) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना हुए साधते हुए कहा कि वह प्याज-लहसुन भले नहीं खाती हैं, लेकिन बढ़े हुए दाम से जुड़ी समस्या को उन्हें ही दूर करना होगा। बता दें कि हाल ही में संसद में बहस के दौरान एक सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा था कि वह ऐसे परिवार से आती हैं, जहां प्याज-लहसुन नहीं खाया जाता है। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।

प्रियंका गांधी का तंज: कांग्रेस नेता प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वित्त मंत्री जी ये जानकर अच्छा लगा कि आप खुद प्याज-लहसुन नहीं खाती हैं। लेकिन आप खुद की नहीं देश की वित्तमंत्री हैं। प्याज-लहसुन के दाम आम आदमी को लूट रहे हैं तो आपको हल निकालना होगा।’’

प्याज आंसुओं से रुला रहा: प्रियंका ने दावा किया, ‘‘जब किसान ने बंपर प्याज उगाई तो आपने उन्हें दो रुपये और आठ रुपये प्रति किलो दाम दिया।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘बिचौलिए मालामाल हुए और किसान आत्महत्या के लिए मजबूर। इन खराब नीतियों के चलते ही बुवाई का रकबा घट गया। आपने उसके लिए भी कुछ नहीं किया। अब प्याज आंसुओं से रुला रहा है।’’

Hindi News Today, 11 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

नीति का दिवालियापन: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘किसान को कुछ नहीं मिला, आम जन महंगा प्याज खरीदे। बस बिचौलियों की चांदी है। ये आपकी नीति का दिवालियापन है।’’

प्याज की कीमत बढ़ी: बता दें कि प्याज की कीमत इन दिनों आसमान छू रही है। कई जगहों पर प्याज 150 रुपए प्रतिकिलो से भी पार पहुंच गया है। इस मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने जल्दी ही प्याज की कीमतों पर लगाम लग जायेगा, सरकार इसके लिए प्रयासरत है। (एजेंसी इनपुट के साथ)