देश के कई जगहों पर लॉकडाउन की समाप्ति के बाद लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटक स्थलों और बाजारों में कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। न्यूज 24 पर चल रहे एक कार्यक्रम में एक्सपर्ट ने कहा कि अभी खतरा टला नहीं है हमारी वैक्सीन वुहान वाले वायरस पर ही कारगर है। ये वेरिएंट बेहद खतरनाक है अगर सख्ती नहीं की गयी तो देश में एक बार फिर से हाहाकार मच जाएगा।

डॉक्टर एस के सरीन ने संदीप चौधरी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दुश्मन अगर नहीं दिख रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि दुश्मन नहीं है। जहां भी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। अलग-अलग जगहों के लोग जब मिलेंगे तो मानकर चलें कि अलग-अलग वायरस नया वेरिएंट बना देगा। हर वायरस का नया रूप बन सकता है। ये म्यूटेंट वायरस काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

लोगों को एक जगह पर जमा होने से रोकना होगा। जमा होने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए। हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आप कह रहे हैं तीसरी लहर, मैं कहता हूं कि अभी तो दूसरी लहर ही खत्म नहीं हुई है। हम अभी दूसरी लहर को खत्म नहीं कर पाए हैं।

जैसे अमेरिका और ब्रिटेन में लोगों पर कड़े नियम लगाए गए हैं भारत में भी लगाए जाने की जरूरत है। हमें अभी काफी सजग रहने की जरूरत है। हमारी वैक्सीन वुहान वाले वायरस पर ही कारगर है। ये वेरिएंट बेहद खतरनाक है अगर सख्ती नहीं की गयी तो देश में एक बार फिर से हाहाकार मच जाएगा। भारत में अभी मात्रा 6 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगी है।

डॉक्टर एस के सरीन ने कहा कि अभी जो वैक्सीन हम उपयोग कर रहे हैं वो 70-80 प्रतिशत ही असर कर रहा है। अर्थात वैक्सीन लगने के बाद भी 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें खतरा है। लेकिन इस तरह की लापरवाही देश को गंभीर संकट की तरफ लेकर जा सकती है।