Odisha News: ओडिशा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवा शख्स ने एक स्कूल को हाइजैक कर लिया। शख्स ने फिरौती के तौर पर सरकार से अपने लिए एक निजी घरके अलावा प्रॉपर्टी की मांग की। इस शख्स और पुलिस प्रशासन के बीच 5 दिनों तक रस्साकसी चली और उसे पकड़ने में पुलिसकर्मियों समेत पूरे प्रशासन को काफी माथा पच्ची करनी पड़ी और उसे पकड़ने के लिए 60 पुलिसकर्मियों की फौज के अलावा तकनीक का सहारा भी लेना पड़ा।
दरअसल यह मामला ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का है, जहां इस शख्स ने स्कूल को ही हाइजैक कर लिया और पांच दिन तक स्कूल के लोगों को बंधक बना कर रखा। इस दौरान उसे पकड़ने के लिए 3 लोग गए, जिन्हें उसने तीर और पत्थरों से घायल कर दिया। बुधवार शाम को उसे पकड़ने के लिए अधिकारियों को पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिला स्वैच्छिक बल के 60 कर्मियों के अलावा एक ड्रोन कैमरा लेकर पहुंची।
तीन लोगों को किया गंभीर रुप से घायल
गिरफ्तारी के बाद इस शख्स को लोकल पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां पूछताछ में पता चला कि वह फुलझर गांव का रहने वाला एक आदिवासी शख्स है। उसने शनिवार से तीन मंजिला इमारत के स्कूल कब्जा कर उसे हाइजैक कर लिया था, तब से गिरफ्तारी तक उसने दो पुलिसवालों और स्कूल के प्रिंसिपल को तीर और एक गुलेल का इस्तेमाल किया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल सोमवार से बंद था और छात्र पास के एक संस्थान में कक्षाओं में थे।
वृंदावन में यमुना किनारे लगे पौधों को नुकसान पहुंचाने पर भैंसें जब्त, मालिक के खिलाफ मुकदमा
कागज पर लिखकर दी थी पुलिस को डिमांड
जानकारी के मुताबिक स्कूल सोमवार से बंद था और छात्र पास के एक संस्थान में कक्षाओं में भाग ले रहे थे। आरोपी धनुष-बाण, गुलेल और पत्थरों के साथ, सरकारी प्राथमिक विद्यालय की छत पर रह रहा था। जब पुलिस ने उससे स्पीकर के जरिए बात करने की कोशिश की तो तो उसने कागज का एक टुकड़ा उस पर अपनी मांगें लिखकर गिरा दी थीं।
100 करोड़ रुपये की संपत्ति की डिमांड
अधिकारी ने कहा कि उसने गांव में 100 करोड़ रुपये की संपत्ति के अलावा, उनके लिए एक चारदीवारी और बगीचे के साथ एक घर की डिमांड की थी। छत पर रहने के दौरान उसने चिल्लाकर कई बार ये भी कहा कि वह स्कूल उसका घर है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को हेडमास्टर से विवाद के बाद मुंडा स्कूल में घुस गया था। पुलिस ने बताया कि बहस के बाद उसने गुलेल से हेडमास्टर पर पत्थर से हमला कर दिया, उन्हें बाहर निकाल दिया और स्कूल की इमारत को अंदर से बंद कर दिया।
केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से हटते ही दिल्ली में AAP को लगा झटका, MCD में दिखाई देगा असर
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
इस दौरान जब उसे पकड़ने के लिए जब कुछ लोगों ने उसके पास छत पर चढ़ने की कोशिश की, तो उसने उन्हें धमकी दी और जान से मारने तक की बात भी कही। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद महुलपाड़ा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र प्रधान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा जब प्रधान सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहे था तो आरोपी मुंडा ने उनकी हथेली पर तीर मारकर घायल कर दिया, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद बोनाई के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी स्वराज देवता अग्निशमन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
इस मामले में राउरकेला के एसपी ब्रिजेश रे ने कहा कि छत पर उसके स्थान को इंगित करने के लिए एक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया था। अंत में स्कूल भवन की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मियों के एक वर्ग ने उसे छत के एक तरफ ले जाकर घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक धातु के जाल का इस्तेमाल किया जो तीरों और पत्थरों को रोकने में अहम साबित हुआ था।