Odisha CM Record: पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) रविवार (23 जुलाई) को भारत में किसी भी राज्य में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री (Chief Minister) बन गए हैं। 23 साल चार महीने और 19 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने ओडिशा के लोगों की सबसे ज्यादा समय तक बतौर मुख्यमंत्री सेवा करने की उपलब्धि अपने नाम कर लिया है।

सीएम नवीन पटनायक की इस उपलब्धि ने ज्योति बसु को छोड़ा पीछे

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) पिछले कई सालों से लगातार अपने राज्य के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनके नाम जुड़ने से पहले यह उपलब्धि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के नाम दर्ज थी। बंगाल के पूर्व और वाममोर्चा के सीनियर नेता मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने देश के पूर्वी राज्य में लगातार 23 सालों तक जनसेवा के साल 2000 में पद छोड़ दिया था। अब वह देश में किसी भी राज्य में सबसे लंबे समय तक बतौर मुख्यमंत्री लोगों की सेवा करनेवाले नेताओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर दर्ज रहेंगे।

इस नेता के पास है सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड

नवीन पटनायक से इस मामले में आगे अब सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग ही हैं। चामलिंग के पास दिसंबर 1994 और मई 2019 के बीच 24 साल और 166 दिनों तक यानी देश में सबसे लंबे समय तक बतौर मुख्यमंत्री किसी राज्य का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड दर्ज है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के नेता पवन कुमार चामलिंग मई 2019 में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद मुख्यमंत्री नहीं रह पाए। राज्य में एक नई पार्टी ने उनसे सत्ता छिन ली।

नवीन पटनायक तोड़ सकते हैं पवन कुमार चामलिंग का भी रिकॉर्ड

अपने पिता और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के निधन के बाद साल 1997 में जब नवीन पटनायक राजनीति में आए तो उनके विरोधियों ने उन्हें नौसिखिया करार दिया था। दूसरी ओर अगर नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) अगर ओडिशा में साल 2024 होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतकर सत्ता में लौटती है तो वह देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में पहले नंबर पर आ जाएंगे। इस तरह वह पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ देंगे।

कौन थे नवीन पटनायक के मंत्री नब किशोर दास, जिनकी हत्या के पीछे साजिश या Bipolar Disorder | Video