भारत में योग सीख रही अमेरिकी लेडी डॉक्टर ने एक प्रसिद्ध योग गुरु पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर के अनुसार योग गुरु ने आध्यात्मिक संबंध बनाने के बहाने उसके साथ कई बार रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी योगा टीचर को गिरफ्तार कर चुकी है। डॉक्टर के अनुसार आरोपी ने उसको विश्वास दिलाया कि दोनों का पिछले जन्म से आध्यात्मिक संबंध है। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है।
बेंगलुरु का एक प्रसिद्ध योग गुरु चिकमंगलूर में आश्रम चलाता है। जहां 42 वर्षीय महिला अमेरिकी डॉक्टर की योग गुरु प्रदीप उल्लास से मुलाकात साल 2020 में किसी दोस्त के जरिए हुए हुई थी। आरोपी प्रदीप पिछले दो दशकों से योग आश्रम चला रहा है। आरोपी को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता डॉक्टर ने योग गुरु पर आरोप लगाया था कि उसने उसके इस बात का यकीन दिलाया था कि दोनों के बीच पिछले जन्म का आध्यात्मिक रिश्ता है।
चिकमंगलूर पुलिस ने दर्ज किया मामला
चिकमंगलूर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर योग गुरु प्रदीप के खिलाफ बीते रविवार को मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि योग गुरु ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार आरोपी योग गुरु ने बलात्कार 2021 से लेकर 2022 के बीच किया था।
ऑनलाइन देता है योगा की क्लास
महिला डॉक्टर की मानें तो दोनों की मुलाकात किसी तीसरे के जरिए हुई थी। जिसके बाद योग गुरु प्रदीप महिला डॉक्टर को ऑनलाइन ही योग की कक्षाएं देने लगा। महिला डॉक्टर मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है। जो अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहकर डॉक्टरी करती है। पीड़िता डॉक्टर के अनुसार आरोपी पिछले जन्म का आध्यात्मिक संबंध बताकर उसके साथ कई बार रेप किया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके साथ ऊर्जा और दिव्य प्रेम साझा करने के बहाने उसके साथ यौन क्रियाएं करने के लिए मजबूर किया। महिला के अनुसार प्रदीप दावा करता था ये उसकी आध्यात्मिक प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान प्रदीप ने उसके साथ दो-तीन बार बलात्कार किया। जिसके बाद वो कैलिफोर्निया लौट गई। फरवरी 2022 में उसे फिर आश्रम की ओर से बुलाया गया। जहां फिर से प्रदीप ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने इस बात का भी खुलासा किया कि प्रदीप के कुकृत्यों की वजह से वो गर्भवती हो गई। जिसका दुर्भाग्य से गर्भपात हो गया।
महिला डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि शारीरिक और भावनात्मक शोषण के साथ उसका आर्थिक शोषण भी किया गया है।