सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता के रास्ते मुंबई जाने वाली एक फ्लाइट में कॉकरोच देखे जाने का मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि एअर इंंडिया के प्रवक्ता ने भी की है। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता के रास्ते मुंंबई जा रही फ्लाइट AI180 में कुछ छोटे कॉकरोच देखे जाने के बाद दो यात्रियों ने परेशानी जताई।

एअर इंंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान में मौजूद कैबिन क्रू ने इसके बाद दोनों यात्रियों उसी कैबिन में अन्य सीटों पर रि-लोकेट कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि जब फ्लाइट अपने शेड्यूल फ्यूल स्टॉपेज कोलकाता पहुंची तो एअर इंडिया के ग्राउंड क्रू ने समस्या के समाधान करने के लिए तुरंत गहन सफाई शुरू की।

इसके बाद प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘इसके बाद, वही विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हो गया। हमारे नियमित फ्यूमिगेशन प्रयासों के बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। एअर इंडिया इस घटना के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच करेगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय लागू करेगी। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।’

तकनीकी खराबी की वजह से बेंगलुरु वापस लौटा एअर इंडिया एक अन्य विमान

कोलकाता जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण रविवार शाम बेंगलुरु लौट गया। ‘फ्लाइट ट्रैकिंग’ वेबसाइट फ्लाइटरडार 24.कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार, एअरबस A320 विमान द्वारा संचालित उड़ान आईएक्स 2718 करीब दो घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और इसके बाद वापस लौट गई। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के एक प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘बेंगलुरु से निकला हमारा एक विमान तकनीकी खराबी के कारण हवाई अड्डे पर वापस लौट गया।

विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन और वजन कम करने के लिए हवा में चक्कर लगाया।’ यात्रियों को कोलकाता ले जाने के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई। एअर लाइन इस विमान में तकनीकी खराबी की जांच कर रही है। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

‘प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘इसके बाद, वही विमान समय पर मुंबई के लिए रवाना हो गया। हमारे नियमित फ्यूमिगेशन प्रयासों के बावजूद, कभी-कभी ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कीड़े विमान में घुस सकते हैं। एयर इंडिया इस घटना के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए एक व्यापक जाँच करेगी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के उपाय लागू करेगी। यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।’

‘Air India को टाटा ग्रुप से वापस लिया जाना चाहिए’, कांग्रेस नेता बोले- चाय उगाने और कार बनाने वाले एयरलाइंस चला रहे