आज 15 अगस्त है। भारत अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। देश में कहीं तिरंगा यात्रा निकाली गई तो कहीं रंग-बिरंगे कार्यक्रम हुए। लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी तक न्यौछावर कर देने वाले शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। 15 अगस्त वाकई में एक ऐतिहासिक दिन है। सिर्फ भारत की आजादी ही नहीं, बल्कि 15 अगस्त देश की कई बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। कुछ अच्छी यादें हैं तो कुछ बुरी भी।

* 15 अगस्त 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश के अलग-अलग जिलों में सिविल और आपराधिक अदालत बनाने का फैसला लिया था।

* भारत में पहली बार 15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता (तब कलकत्ता) से हुगली तक पहली ट्रेन चलाई थी, हालांकि आधिकारिक तौर पर भारतीय रेल का संचालन 1855 में शुरू हुआ था।

* 15 अगस्त 1907 को इंडियन बैंक की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में हुई थी।

* 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

* 15 अगस्त 1950 को भारतीय समयानुसार 19 बजकर 22 मिनट पर 8.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। यह भारत में आए भूकंप में सबसे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप माना जाता है। इस भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

* आज लोग अपने पते में जिस पिन नंबर को दर्ज कराते हैं, वह 15 अगस्त 1972 को लागू किया गया था।

* 15 अगस्त 1982 को ही पूरे देश में रंगीन प्रसारण और टीव के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया था। पहला रंगीन प्रसारण्ण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भाषण था। इस दिन से ही दूरदर्शन ने अपने राष्ट्रीय प्रसारण की शुरूआत की। इसके तहत देश भर के टेलिविजन केंद्रों को शाम के समय एक तय अवधि तक दिल्ली केंद्र में बनाए गए कार्यक्रम को दिखाना होता था। इसी दौरान राष्ट्रीय समाचार के बुलेटिन भी दिखाए जाते थे।

* 15 अगस्त 1990 को भारत ने जमीन से हवा में कार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।