NCR New City Near Yamuna Expressway (Raya Urban Centre): अगर आप एनसीआर में रहते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे योगी सरकार एक नया शहर बसाने जा रही है। इस शहर को हाईटेक सिटी की तर्ज पर बताया जाएगा। इसमें लोगों के लिए ना सिर्फ सभी सुविधाओं से युक्त रिहायशी मकान बसाए जाएंगे बल्कि उद्योगों के लिए भी यहां कई सुविधाएं होंगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मथुरा में राया के पास बसाए जा रहे इस शहर के लिए यमुना प्राधिकरण ने फेज-2 विस्तार के लिए राया अर्बन सेंटर के लिए मास्टर-2031 को यूपी सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। यह शहर करीब 11,653.76 हेक्टेयर में फैला होगा।

कहां बसाया जाएगा शहर

यूपी सरकार राया अर्बन सेंटर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे दोनों ओर तीन-तीन किलोमीटर में बसाने की योजना बना रही है। मास्टर प्लान-2031 के तहत राया अर्बन सेंटर के नाम से नया शहर बसाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया था। इसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। पहले इसे 9366.2 हेक्टेयर में बसाया जाना था लेकिन अब इसका क्षेत्र बढ़ाकर 11,653.76 हेक्टेयर कर दिया गया है।

क्या-क्या होंगी सुविधाएं

राया अर्बन सेंटर को औद्योगिक, आवासीय, व्यावसासिक, ऑफिस, मिश्रित सहित सभी तरह के सेक्टर विकसित करने के लिए बसाया जाएगा। इसमें प्राथमिकता आवासीय सेक्टरों को दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने पर होगा। इसके तहत 1520.21 हेक्टेयर जमीन पर्यटन के विकास के लिए आरक्षित की गई है। यह इस सिटी के कुल क्षेत्रफल का करीब 13 फीसदी होगा। इसके अलावा 1046.48 हेक्टेयर में हरित क्षेत्र होगा जो कुल क्षेत्रफल का करीब 9 फीसदी होगा।

आवासीय- 2216.25 हेक्टेयर

पर्यटन का विकास- 1520.51 हेक्टेयर

हरित क्षेत्र- 1046.48 हेक्टेयर

व्यावसायिक- 701.68 हेक्टेयर

पार्क और खेल मैदान- 586.87 हेक्टेयर

रिवर फ्रंट विकास- 505.65 हेक्टेयर

दिनभर की सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किन शहरों को होगा फायदा

जल्द की प्राधिकरण की ओर से जमीन अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे की तैयारी राया, टप्पल-बाजना और आगरा के आसपास नया शहर बसाने की है। इससे आगरा, मथुरा, अलीगढ़, पलवल, बुलंदशहर आदि जिलों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। नौकरी के नए अवसर पैदा होंगे। औद्योगिक विकास को भी पंख लगेंगे।