अक्सर मजाकिया लहजे में कहा जाता है कि पत्नियां घर की बॉस होती हैं लेकिन नोएडा में एक प्रेम कहानी कह लीजिए या फिर सक्सेज स्टोरी ऐसी भी है जहां पत्नी दफ्तर में भी पति की बॉस ही हैं। नोएडा में इन दिनों एक जोड़ी काफी चर्चा में है। दरअसल चर्चा की वजह भी कुछ खास है। हम बात कर रहे हैं गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वृंदा शुक्ला और उनके पति और नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) अंकुर अग्रवाल की। यह दोनों लोग एक ही दफ्तर में तैनात हैं। साथ- साथ पढ़े लिखे और खेल इस जोड़ी की कहानी पूरी फिल्मी है। प्यार के साथ-साथ मकाम भी हासिल करने की यह कहानी दिलचस्प है।
दोनों बचपन में एक ही जगह पले बढ़े और आगे बढ़े। अंबाला के रहने वाले वृंदा और अंकुर ने अंबाला कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई साथ पूरी की। इसके बाद दोनों की राहें कुछ दिन के लिए जुदा हो गईं। आगे की पढ़ाई के लिए वृंदा अमेरिका चली गईं जबकि अंकुर ने भारत में ही रहकर इंजीनियरिंग की डिग्री ली। वृंदा ने अमेरिका में ही रहकर पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी शुरु कर दी। वहीं अंकुर ने एक साल नौकरी करने के बाद अमेरिका चले गए।
किस्मत ने दोनों को फिर से मिलाया और अमेरिका में नौकरी करते हुए दोनों ने नौकरी के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी शुरु कर दी। 2014 में वृंदा ने अपने दूसरे प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की। वहीं 2016 में अंकुर ने अपने पहले प्रयास में सिविल सेना के लिए चुने गए। 9 फरवरी 2019 को दोनों परिणय सूत्र में बंधे और अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाया।
गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद वृंदा शुक्ला को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया गया है जबकि उनके पति अंकुर अग्रवाल को अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले अंकुर मथुरा में एसएसपी थे और वृंदा लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। एक महीने पहले ही अंकुर को नोएडा एसपी सिटी के रूप में भेजा गया था।
[bc_video video_id=”6122781686001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]