बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहला फैसला लिया है। नितिन नबीन ने केरल विधानसभा चुनाव, तेलंगाना निकाय चुनाव और ग्रेटर बेंगलुरु निकाय चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, पूर्व महासचिव राम माधव और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

आशीष शेलार को तेलंगाना म्युनिसिपल चुनाव की जिम्मेदारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तेलंगाना म्युनिसिपल और कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा की सांसद रेखा शर्मा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हुई है।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े प्रभारी

नितिन नबीन ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा कारनदलाजे को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है।

45 की बीजेपी 45 के नितिन नबीन मगर मोदी कैबिनेट, सारे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की उम्र क्या कहती है

ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए राम माधव प्रभारी

वहीं नितिन नबीन ने ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए भी चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। लंबे समय बाद राम माधव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राम माधव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य संजय उपाध्याय को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। राम माधव बीजेपी के पूर्व में महासचिव भी रह चुके हैं।

बता दें कि तेलंगाना और ग्रेटर बेंगलुरु में इसी साल नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। वहीं केरल विधानसभा चुनाव पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ होंगे। केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का मेयर भी चुना गया है। उसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का दावा पार्टी कर रही है। पढ़ें भाजपा में कैसे होता है राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव?