कनाडा और भारत के बीच विवाद की वजह बने खालिस्तान समर्थकों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सख्ती दिखाई है। NIA ने UAPA की धारा 33 (5) के तहत 19 खालिस्तानी आतंकवादियों की संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया है। NIA ने ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, यूएई और पाकिस्तान सहित विदेशी देशों में स्थित खालिस्तानी आतंकवादियों की एक लिस्ट बनाई है और इनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। 

इससे पहले शनिवार को NIA ने अमेरिका स्थित खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून की दो संपत्तियों को भी जब्त कर लिया था।

एनआईए की सूची में शामिल 19 खालिस्तानियों के नाम

  • 1.परमजीत सिंह पम्मा (यूनाइटेड किंगडम-UK)
  • 2.वाधवा सिंह-बब्बर चाचा (पाकिस्तान)
  • 3. कुलवंत सिंह मुथड़ा (ब्रिटेन)
  • 4. जेएस धालीवाल (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • 5. सुखपाल सिंह (UK)
  • 6. हरप्रीत सिंह-राणा सिंह (अमेरिका)
  • 7. सरबजीत सिंह बेनूर (ब्रिटेन)
  • 8. कुलवंत सिंह कांता (UK)
  • 9. हरझप सिंह-जप्पी सिंह (अमेरिका)
  • 10. रणजीत सिंह नीता (पाकिस्तान)
  • 11. गुरुमीत सिंह (बग्गा बाबा)
  • 12. गुरप्रीत सिंह (बागी)
  • 13. जसमीत सिंह हकीमज़ादा
  • 14. गुरजंत सिंह ढिल्लों
  • 15. लखबीर सिंह रोडे
  • 16. अमरदीप सिंह पुरेवाल
  • 17. जतिंदर सिंह ग्रेवाल
  • 18. दुपिंदर सिंह
  • 19. एस हिम्मत सिंह

इससे पहले भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर पर एक डोजियर भी जारी किया था, जिसमें इस बात पर ज़ोर डाला गया था कि उसने पाकिस्तान का दौरा किया था जहां उसकी मुलाकात खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के जगतार सिंह तारा से हुई थी, जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल था।

उस दौरान उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा शामिल किया गया था, जिसने उन्हें कनाडा में खालिस्तान आंदोलन से जुड़े सिख चरमपंथी समूहों के लिए गुप्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने में मदद की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी के रूप में नामित निज्जर पर जगतार सिंह तारा के नेतृत्व वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ मिलकर काम करने का भी आरोप था।