2025 Big Events: अलविदा 2024, स्वागत 2025… फिर नई शुरुआत, फिर एक सफर के लिए हम सभी तैयार हैं। आने वाले यह 365 दिन नए अनुभव लेकर आएंगे, काफी कुछ सिखाएंगे, कभी मनोरंजन मिलेगा, कभी चुनावी मजा मिलेगा तो भी खेल जगत का रोमांच उत्साहित करता रहेगा। हर मायने मेंं 2025 ब्लॉकबस्टर रहेगा या कहा ऐसा लोखा-जोखा देखने को मिलेगा कि हर पाल एकमद ‘चोखा’ रहेगा।

2025 में राजनीति के बड़े इवेंट?

राजनीति का सबसे बड़ा पर्व चुनाव रहता है, ऐसे में इस साल भी दो बड़े राज्यों के चुनाव देश की जनता के लिए सियासी मनोरंजन लेकर आने वाले हैं। साल की शुरुआत राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव से होगी। ऐसा चुनाव जहां पर एक तरफ अरविंद केजरीवाल को अपनी सरकार को सत्ता में बरकरार रखना होगा और बीजेपी को इसी राजधानी में अपने सियासी वनवास को खत्म। दो बार से शून्य ला रही कांग्रेस को भी इस चुनाव से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं।

दिल्ली के बाद उत्तर भारत के राज्य बिहार का चुनाव भी देश की राजनीति के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। ऐसा चुनाव जो इस बार नीतीश कुमार की किस्मत तय कर सकता है। नीतीश कुमार का भविष्य इसलिए क्योंकि जबसे उन्होंने फिर पलटी बार एनडीए के साथ जाने का फैसला किया है, सवाल उठने लगे हैं कि अब वे यहां कितने समय तक टिकने वाले हैं। इसके ऊपर क्या बीजेपी फिर नीतीश पर ही निर्भर रहना चाहेगी या फिर दूसरे राज्यों की तरह यहां भी अपनी नई लीडरशिप तैयार होती देखना चाहेगी। तेजस्वी यादव के लिए यह चुनाव अहम रहेगा क्योंकि लालू ने जो सपना उनके लिए देखा है, उसे वो पूरा कैसे कर पाते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

2025 की बड़ी फिल्में

बॉलीवुड के लिहाज से ये साल उम्मीदों से भरा और फैन्स के लिए कई सारे सरप्राइज वाला रहने वाला है। सीक्वल की भरमार दिखेगी, बिग बजट फिल्में बिग स्क्रीन पर रिलीज होंगी और कई नए एक्सपेरिमेंट भी होते दिख जाएंगे। इस साल बड़ी फिल्में जो रिलीज हो रही हैं, उसकी लिस्ट कुछ ऐसी दिखती है-

  1. सिकंदर
  2. वॉर 2
  3. कुली
  4. छावा
  5. थामा
  6. अल्फा
  7. देवा
  8. आजाद
  9. इमरजेंसी
  10. स्काई फोर्स
  11. फतेह
  12. गेम चेंजर
  13. विदामुयार्ची
  14. थंडल
  15. थलापति 69
  16. सालार पार्ट-2

ऊपर दी फिल्मों की लिस्ट के बारे में अगर और ज्यादा जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

2025 में स्पोर्ट्स के बड़े इवेंट?

इवेंटतारीख
खो-खो वर्ल्ड कप 202513 से 19 जनवरी
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 202519 फरवरी
WTC फाइनल 202511 से 15 जून
महिला वनडे विश्वकप 2025सितंबर-अक्टूबर
यूईएफए महिला यूरो 20252 से 27 जुलाई
महिला रग्बी विश्व कप 2025सितंबर
पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 202526 सितंबर से 5 अक्टूबर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 202514 मार्च
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 202523 से 27 जनवरी

2025 में ISRO के बड़े मिशन?

इसरो के लिए इस साल सबसे बड़ा मिशन गगनयान रहने वाला है। इस मिशन के जरिए भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को स्पेस में भेजने की तैयारी है। दो टेस्ट फ्लाइट 2025 के शुरुआत में ही भेज दी जाएंगी। उस सफल परीक्षण के बाद साल के आखिर में क्रू के साथ भी रॉकेट को स्पेस में भेजा जाएगा। अगर भारत ऐसा करने में सफल हो जाता है तो वो दुनिया का सिर्फ चौथा ऐसा देश रहेगा जिसने मानव स्पेस में भेजने का काम किया।

GISAT-2 भी इसरो का महत्वाकांक्षी मिशन माना जा रहा है। इसे EOS-05 भी कहा जाता है, यह 2025 में लॉन्च होने वाला है। इसे भारतीय उपमहाद्वीप की सटीक तस्वीरें निकालने के लिए बनाया गया है। उपग्रह प्राकृतिक आपदाओं और अन्य खतरों का जल्द ही पता लगाने में सक्षम भूमिका निभा सकता है। वैसे अगर इसरो मिशन के अलावा 2024 की भी बड़ी खबरें पढ़ने का मन है तो यहां क्लिक करें