आज ओडिशा में नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो गया और राज्य को 24 साल बाद मोहन चरण माझी के तौर पर एक नया मुख्यमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए। मोहन चरण माझी के साथ बीजेपी के दो नेता कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा ने उनके कैबिनेट में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। ओडिशा की बीजेपी सरकार में दो डिप्टी सीएम के अलावा आठ विधायक कैबिनेट मंत्री औऱ चार विधायक राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।
ओडिशा में किसे-किसे दिलाई जा सकती है मंत्री पद की शपथ?
नाम | पद |
मोहन चरण माझी | ओडिशा के मुख्यमंत्री |
कनक वर्धन सिंह देव | ओडिशा के डिप्टी सीएम |
प्रवती परिदा | ओडिशा के डिप्टी सीएम |
सुरेश पुजारी | कैबिनेट मंत्री |
रबिनारायण नाइक | कैबिनेट मंत्री |
नित्यानंद गोंड | कैबिनेट मंत्री |
कृष्ण चंद्र पात्रा | कैबिनेट मंत्री |
पृथ्वीराज हरिचंदन | कैबिनेट मंत्री |
मुकेश महालिंग | कैबिनेट मंत्री |
बिभूति भूषण जेना | कैबिनेट मंत्री |
कृष्ण चंद्र महापात्रा | कैबिनेट मंत्री |
गणेश राम सिंह खुंटिया | राज्य मंत्री |
सूर्यवंशी सूरज | राज्य मंत्री |
प्रदीप बालसामंता | राज्य मंत्री |
गोकुला नंद मल्लिक | राज्य मंत्री |
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद) के 24 साल के शासन को समाप्त कर दिया है। अब चार बार के विधायक और प्रमुख आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने पदभार संभाल लिया है। पार्टी ने केवी सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री के रूप में भी चुना है। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के साथ कई मंत्री ने भी आज शपथ ली है।
ओडिशा में बीजेपी सरकार : शपथग्रहण समारोह
ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए दोपहर 2:30 बजे पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 5:00 के बाद शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए मोहन चरण माझी के अलावा दो डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी उनके सहयोगी रहेंगे। डिप्टी सीएम के रूप में चुने गए केवी सिंह देव, बलांगीर जिले के पटनागढ़ से छह बार के विधायक हैं और पटनागढ़ के शाही परिवार का हिस्सा हैं। वे 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन 2024 में जीतकर सामने आए हैं। देव पिछले बीजद-भाजपा गठबंधन में मंत्री रह चुके हैं और उनके दादा राजेंद्र नारायण सिंह देव ओडिशा के पूर्व सीएम थे।
उपमुख्यमंत्री के तौर पर में चुनी गईं प्रवती परिदा पुरी जिले के नीमापाड़ा से पहली बार विधायक बनी हैं। वे पहले ओडिशा में पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
कौन बन सकते हैं मंत्री?
मोहन चरण माझी के ओडिशा के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद इस बात पर चर्चा हो रही है कि उनकी सरकार में कौन-कौन मंत्री बनेगा। फिलहाल माझी उनके दो डिप्टी केवी सिंह देव और प्रवती परिदा बुधवार को शपथ ली।