Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण में अब से कुछ घंटे ही बचे हैं। लेकिन इससे पहले एकनाथ शिंदे (शिवसेना) विधायक उदय सामंत ने बड़ा बयान दिया। मीडिया को संबोधित करते हुए सामंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे तो उनकी पार्टी का कोई भी विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।
शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएमः सामंत
उदय सामंत ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे आज डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। सामंत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एकनाथ शिंदे सकारात्मक फैसला लेंगे। शिंदे के अलावा कोई भी उपमुख्यमंत्री नहीं बनेगा। अगर वह उपमुख्यमंत्री नहीं बने तो कोई भी मंत्री पद नहीं लेगा। हमें पूरा भरोसा है कि एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री होंगे। हमारे नेता एकनाथ शिंदे हैं। उनके बिना हमारी पार्टी में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा।
एकनाथ शिंदे के मन में सीएम पद छोड़ने की निराशा थी- संजय शिरसाट
शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि एकनाथ शिंदे के मन में मुख्यमंत्री पद छोड़ने की निराशा थी। मुख्यमंत्री जैसा पद छोड़ने पर निराशा स्वाभाविक। मुझे लगता है कि आज वे शपथ लेंगे। कल हम लोगों ने जाकर एकनाथ शिंदे से अनुरोध किया कि वे सरकार में शामिल हों और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लें।
LIVE: ‘एकनाथ नहीं बने डिप्टी CM तो कोई नहीं बनेगा…’, शपथ ग्रहण के निमंत्रण में शिंदे का नाम नहीं
देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे सीएम पद की शपथ
बता दें, बीजेपी विधायक दल के नेता देवेन्द्र फड़णवीस गुरुवार शाम को एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। एनसीपी प्रमुख अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है। यह तीसरी बार है जब नागपुर से विधायक फड़नवीस (54) महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आज़ाद मैदान में होगा। इस कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अपने सहयोगियों शिवसेना और एनसीपी के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन के पास 230 सीटों का भारी बहुमत है। बुधवार को शिंदे और पवार के साथ फड़णवीस ने राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और गठबंधन सहयोगियों से समर्थन पत्र पेश करते हुए औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
यह भी पढ़ें-