Delhi Vidhansabha Chunav: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को इस बार विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को घेरने के लिए बीजेपी ने जहां अपने पूर्व सांसद परवेश वर्मा (Pravesh Verma) को उतारा है तो वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से संदीप दीक्षित (Sandeep Dixit) मैदान में हैं।
सियासी जानकारों का मानना है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों केजरीवाल के खिलाफ बड़े नेताओं को उतारकर आम आदमी पार्टी को बड़ा डैमेज करना चाहती हैं। दोनों ही पार्टियों ने उसी तरह इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है, जिस तरह कभी अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराने के लिए मेहनत की थी।
जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस और बीजेपी अरविंद केजरीवाल को उनके ‘घर’ में फंसाकर रखना चाहती हैं, ताकि वो अपनी पार्टी के लिए अन्य सीटों पर कम प्रचार कर रहे। आम आदमी पार्टी की तरफ से भी कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से मिल रही बड़ी चुनौती और उनकी रणनीति का आभास है, इसी लिए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के प्रचार की जिम्मेदारी खुद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संभाली हुई है।
Delhi Elections 2025 AAP, BJP, Congress Candidates Full List
प्रचार के दौरान महिलाओं पर खास फोकस
सुनीता केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अपने पति अरविंद केजरीवाल के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। गुरुवार को उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर डोर-टू-डोर कैंपेन किया। चुनाव प्रचार के दौरान सुनीता केजरीवाल राह चलती महिलाओं से भी आम आदमी पार्टी को वोट करने भी अपील करती है। सुनीता केजरीवाल अपने इस कैंपेन में महिलाओं पर ज्यादा फोकस करती नजर आती है, यह लाजिमी भी है।
कांग्रेस पार्टी ने जहां दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद का ऐलान किया। नई दिल्ली विधानसभा सीट से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि परवेश वर्मा महिलाओं को 1100 रुपये की मदद कर रहे हैं और उन्होंने चुनाव के बाद भी इसे जारी रखने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली की महिलाओं से इस तरह का वादा किया है लेकिन विपक्षी दल उसके वादे पर यह कहते हुए सवाल उठा रहे हैं कि वो दस साल तक सत्ता में रहने के बाद भी ऐसा क्यों नहीं कर पाई। दिल्ली के चुनाव प्रचार में आम आदमी पार्टी शासित पंजाब के उदाहरण भी दिया जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल को परवेश वर्मा से कितना खतरा?
परवेश वर्मा दो लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वह दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उनके खून में राजनीति है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जब बीजेपी ने परवेश वर्मा को टिकट नहीं दिया था, तब ही बीजेपी के बड़े नेताओं ने जानकारी दी थी कि पार्टी उनके दमदार कंधों को बड़ी जिम्मेदार दे सकती है।
गुरुवार शाम अरविंद केजरीवाल ने जब चुनाव आयोग से परवेश वर्मा की शिकायत की। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारकर पता लगाया जाना चाहिए कि उनके घर में कितना पैसा है। इससे पहले इस तरह के दावे किए गए थे कि अरविंद केजरीवाल अपनी सीट बदल सकते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के मुखिया ने इन अटकलों को खारिज कर दिया, उन्होंने कहा, “मैं बस एक ही सीट से चुनाव लड़ रहा हूं।”
Arvind Kejriwal News: यहां पढ़िए अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरें