क्योंकि अगर आप समय के साथ नहीं बदले तो बहुत पीछे रह जाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके जीवन में ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा जब तक आप खुद नहीं बदलेंगे।
खुद में ये बदलाव न केवल पेशेवर जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी इनका महत्त्व कम नहीं होता है। आप खुद में समयानुसार बदलाव करोगे तो आपके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव होंगे। लेकिन कई बार हमें समझ ही नहीं आता है कि हमें अपने अंदर क्या बदलाव लाने हैं।
सबसे पहले तो यह जान लें कि आप किसी भी क्षेत्र में काम करते हों, हर क्षेत्र में आपका व्यवहार आपको आगे बढ़ने या रोकने के लिए काफी हद तक उत्तरदायी होता है। अगर आपका व्यवहार अपने सहकर्मियों, दोस्तों या परिजनों के साथ ठीक नहीं है तो सबसे पहले अपने व्यवहार को ही सही करें। आपका व्यवहार जितना अधिक अच्छा होगा आपसे उतने ही ज्यादा लोग जुड़ेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए यह बहुत आवश्यक गुण है।
तकनीक की दुनिया में हर रोज बदलाव होते हैं। अगर ये बदलाव आपके क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो जल्द से जल्द इन बदलावों के अनुरूप खुद में भी बदलाव कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको अपने क्षेत्र से बाहर होने में अधिक समय नहीं लगेगा। इसलिए समय के मुताबिक खुद में बदलाव करके ही आप सफलता का स्वाद चख सकते हैं।
